फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं ईशा रिखी: शादी के बाद टूटा दिल, सलमान के सामने किया ब्रेकअप का जिक्र; ‘बिग बॉस’ की इस हसीना को जानें

Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

Who is Isha Rikhi:  ‘बिग बॉस 20’ में ईशा रिखी भी घर के अंदर दिखाई देने वाली हैं। रविवार को शो के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। बीते दिनों अपने रिश्ते के चलते खूब चर्चा में रहीं ईशा अब फिर चर्चा में रही हैं। जानिए ईशा रिखी के बारे में सबकुछ…

विज्ञापन
who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
ईशा रिखी - फोटो : अमर उजाला
‘बिग बॉस 20’ में इस बार कई ऐसे प्रतिभागी शामिल किए गए जिनसे ज्यादातर लोग परिचित नहीं हैं। हालांकि, किसी को विवाद तो किसी को उसके व्यक्तिगत जीवन के चलते दर्शक जानते जरूर हैं। ऐसा ही एक नाम है ईशा रिखी। वैसे तो ईशा पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस और मॉडल पर बीते दिनों एक रिश्ता टूटने के चलते खूब चर्चा में रही हैं। यहां जानें कौन हैं ईशा?
who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

पंजाबी फिल्म से किया डेब्यू  
ईशा रिखी ने फैशन वर्ल्ड में अपनी शुरुआत 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी भाषी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट और जूलियट’ में कैमियो रोल भी किया।

who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

किस फिल्म से मिली पहचान? 
ईशा रिखी ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘हैप्पी गो लक्की’, ‘मेरे यार कमीने’ में अभिनय किया। मगर सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें फिल्म ‘अरदास’ से मिली। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क भी अहम भूमिकाओं में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

बॉलीवुड में कब किया डेब्यू?
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नवाबजादे’ से ईशा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म का निर्देशन जयेश प्रधान ने किया था। वहीं मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इसके निर्माता थे। यह एक डांस कॉमेडी थी जिसमें ईशा के अपोजिट राघव जुयाल और पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। ईशा ने इस फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi

मां के किस सपने को किया पूरा?
ईशा रिखी के पिता का नाम प्रदीप रिखी था। बेहद कम उम्र में ही अभिनेत्री के सिर से उनके पिता का हाथ छूट गया था। इसके बाद मां पूनम रिखी ने उनकी परवरिश की है। उनकी मां का सपना एक अभिनेत्री बनने का था।
इसी सपने को उन्होंने ईशा के जरिए पूरा किया। एक पुरानी बातचीत में ईशा ने कहा था कि उन्होंने कभी भी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मगर मॉडलिंग से अचानक ही अभिनय की दुनिया में आ गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed