फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Refuses To Speak Marathi At Mumbai Event Jokes About His 6 Years In Yerwada Jail

संजय दत्त: ‘6 साल जेल में रहा...', मंत्री के कहने पर भी बाबा ने मराठी बोलने से किया इनकार, कही ये बात

Mon, 07 Sep 2026 02:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 02:58 PM IST
सार

Sanjay Dutt: हाल ही में एक कार्यक्रम में जब महाराष्ट्र के एक मंत्री ने एक्टर संजय दत्त ने मराठी बोलने के लिए कहा, तो एक्टर ने इनकार कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Refuses To Speak Marathi At Mumbai Event Jokes About His 6 Years In Yerwada Jail
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर संजय दत्त रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री ने जब बाबा से मराठी बोलने को कहा, तो उन्होंने इनकार कर दिया और मजाकिया अंदाज में एक बयान दिया। अब बाबा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। 
विज्ञापन


प्रताप सरनाईक ने की ये गुजारिश
प्रताप सरनाईक ने कार्यक्रम का संबोधन करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा, 'आजकल मैं सब लोगों को मराठी सिखा रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने मराठी में कहा कि उन्होंने सोचा कि संजय दत्त के कार्यक्रम में आने के बाद उन्हें भी मराठी में बोलने के लिए कहा जाए।  
विज्ञापन

Sanjay Dutt Refuses To Speak Marathi At Mumbai Event Jokes About His 6 Years In Yerwada Jail
संजय दत्त - फोटो : एक्स
संजय दत्त ने क्या कहा? 
माइक पर बोलते हुए संजय दत्त ने कहा, 'प्रताप भाई। मैं 6 साल जेल में रहा, यरवडा में। तब भी मराठी नहीं सीख पाया। मैं थोड़ा सीखा था।' इसके बाद संजय दत्त ने भाषा के सवाल को आगे नहीं बढ़ाया और प्रताप सरनाईक को कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।

इसके बाद उन्होंने प्रताप सरनाईक के कंधे पर हाथ रखा और कहा, 'मैं प्रताप भाई का आभारी हूं कि मुझे यहां बुलाया। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, 25 साल हो गए हैं।' मंच पर संजय दत्त और प्रताप सरनाईक के बीच हुई ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। 

Sanjay Dutt Refuses To Speak Marathi At Mumbai Event Jokes About His 6 Years In Yerwada Jail
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ - फोटो : इंस्टाग्राम
‘7 डॉग्स’ में नजर आए थे संजय दत्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में अरबी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में कैमियो रोल में देखा गया था।
इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी।
वहीं, संजय दत्त की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज साल 2026 में आई राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ थी।
फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया था।
फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 14 साल पहले 'वीरा' में आईं थीं नजर, टिकटॉक से मचाया धमाल; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed