Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
who is isha rikhi connection with rapper badshah now contestant of biggboss 20 hosted by salman khan
{"_id":"6a9e5a881b6a86644102563a","slug":"who-is-isha-rikhi-connection-with-rapper-badshah-now-contestant-of-biggboss-20-hosted-by-salman-khan-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं ईशा रिखी: शादी के बाद टूटा दिल, सलमान के सामने किया ब्रेकअप का जिक्र; ‘बिग बॉस’ की इस हसीना को जानें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कौन हैं ईशा रिखी: शादी के बाद टूटा दिल, सलमान के सामने किया ब्रेकअप का जिक्र; ‘बिग बॉस’ की इस हसीना को जानें
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM IST
सार
Isha Rikhi Profile: ‘बिग बॉस 20’ में ईशा रिखी भी घर के अंदर दिखाई देने वाली हैं। रविवार को प्रसारित शो में उनका स्वागत शो के होस्ट सलमान खान ने किया। बीते दिनों मशहूर सिंगर बादशाह से रिश्ते की वजह से वह काफी चर्चा में रही हैं। पढ़िए ईशा रिखी के बारे में सबकुछ…
विज्ञापन
1 of 8
ईशा रिखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘बिग बॉस 20’ में इस बार कई सितारे ऐसे शामिल किये गए जिनसे ज्यादातर लोग परिचित नहीं हैं। मगर हां उनके व्यक्तिगत जीवन को लेकर उनका नाम दर्शक जरुर जानते हैं। ऐसा ही एक नाम है ईशा रिखी। पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस और मॉडल। जानें कौन हैं ईशा?
2 of 8
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
पंजाबी फिल्म से किया डेब्यू
ईशा रिखी ने फैशन वर्ल्ड में अपनी शुरुआत बतौर मॉडल 17 साल की उम्र में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी भाषी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पूत जट्टां दे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जट्ट और जूलियट’ 2012 में कैमियो रोल किया।
3 of 8
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
कई पंजाबी फिल्मों में किया काम
ईशा रिखी ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘हैप्पी गो लक्की’, ‘मेरे यार कमीने’ में अभिनय किया। मगर सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें फिल्म ‘अरदास’ से मिली। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क भी अहम भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
बॉलीवुड में रखा कदम
2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘नवाबजादे’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म का निर्देशन जयेश प्रधान ने किया था। वहीं मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा फिल्म के निर्माता थे। फिल्म एक डांस कॉमेडी थी। ‘नवाबजादे’ में राघव जुयाल, पुनीत पाठक मुख्य भूमिकाओं में थे। ईशा ने फिल्म में शीतल का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 8
ईशा रिखी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @isharikhi
मां ने दिखाया फिल्मी सपना
ईशा रिखी के पिता का नाम प्रदीप रिखी था। उन्होंने अपने पिता को कम उम्र में खो दिया था। इसके बाद उनकी मां पूनम रिखी ने उनकी परवरिश की है। उनकी मां का सपना एक अभिनेत्री बनने का था। इसी सपने को उन्होंने ईशा के जरिए पूरा किया। एक पुरानी बातचीत में ईशा ने कहा था कि उन्होंने कभी भी एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। मगर मॉडल से अचानक ही अभिनय की दुनिया में आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।