फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Shaque Trust No One poster released featuring parineeti chopra and soni razdan a netflix series

परिणीति चोपड़ा: दो साल बाद वेब सीरीज ‘शक’ से वापसी करेंगी अभिनेत्री, पोस्टर में दिखा अलग अंदाज; कब होगी रिलीज?

Mon, 07 Sep 2026 06:40 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 06:40 PM IST
सार

Shaque:Trust No One Series Poster Released: वेब सीरीज 'शाक: ट्रस्ट नो वन' की पहली झलक मेकर्स ने दिखा दी है। सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इससे पहली बार परिणीति एक नए तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं। जानें कब होगी रिलीज?

विज्ञापन
Shaque Trust No One poster released featuring parineeti chopra and soni razdan a netflix series
'शक: ट्रस्ट नो वन' - फोटो : X

विस्तार

बीते काफी समय से खबरें चल रही थीं कि परिणीती चोपड़ा जल्द किसी सीरीज में नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने इससे पर्दे उठा दिया है। सोमवार को मेकर्स ने वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की घोषणा कर दी है। यह सीरीज को इसी सितंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। जानें क्या होगी इसकी कहानी? 

विज्ञापन

'शक: ट्रस्ट नो वन' की कास्ट में कौन? 
सीरीज में परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा इसमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सुमित व्यास और हरलीन सेठी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन

Shaque Trust No One poster released featuring parineeti chopra and soni razdan a netflix series
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कौन हैं निर्माता- निर्देशक?  
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' का निर्देशन रेंसिल डी'सिल्वा ने किया है। रेंसिल इससे पहले 'उंगली', 'कुर्बान', 'डायल हंड्र्रेड' और 'बैड कॉप' जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। वहीं सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ पी मल्होत्रा कर रहे हैं। इस समय वह मशहूर अदाकारा मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि परिणीति अभिनीत इस सीरीज का नाम पहले 'तलाश: ए मदर्स सर्च' था। मगर बाद में इसे बदल दिया गया।

Shaque Trust No One poster released featuring parineeti chopra and soni razdan a netflix series
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी सीरीज?  
वेबसीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी थ्रिलर होगी। खबरों के मुताबिक यह एक मां की अपने गुमशुदा बच्चे की तलाश पर आधारित होगी। वह अपने बच्चे को खोजने में अपनी जिंदगी के नौ साल बिताती है। मगर जैसे-जैसे सच्चाई के करीब पहुंचती है, अपने करीबी लोगों से उसका भरोसा उठता जाता है।

विज्ञापन

Shaque Trust No One poster released featuring parineeti chopra and soni razdan a netflix series
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट 
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिखाई दी थीं। इसके बाद वह अपने निजी जीवन में व्यस्त हो गईं। मगर आने वाले समय में वह कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहेंगी। वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' के बाद उनके 'मालामाल वीकली 2' में नजर आने की खबरें भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed