फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is gabriella demetrieds arjun rampal engagement fashion career details

कौन हैं अर्जुन रामपाल की मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स? मॉडल से बनीं फैशन एंटरप्रेन्योर; छह साल से कर रहीं डेट

Sun, 14 Dec 2025 10:31 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 14 Dec 2025 10:31 AM IST
सार

Who Is Gabriella Demetrieds: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ सगाई की पुष्टि की है। जल्द ही कपल के शादी करने की भी खबरें हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अर्जुन की मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स।

विज्ञापन
who is gabriella demetrieds arjun rampal engagement fashion career details
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म के बीच अर्जुन की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अर्जुन रामपाल ने अपनी पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से सगाई की पुष्टि कर दी है। इस खबर के बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स हैं कौन और उनका सफर कैसा रहा है।
विज्ञापन


छह साल से एक-दूसरे को कर रहे डेट 
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स बीते करीब छह साल से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दिखावे से दूर रखा और निजी जिंदगी को लाइमलाइट से बचाए रखा। इस जोड़ी के दो बेटे हैं और इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सुर्खियों में लाने की कोशिश नहीं की। अब सगाई की पुष्टि के साथ गैब्रिएला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
विज्ञापन


पॉडकास्ट में सामने आई सगाई की सच्चाई
अर्जुन रामपाल ने अपनी सगाई की जानकारी एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान दी। रिया चक्रवर्ती के साथ पॉडकास्ट में रिश्ते को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने बेहद सहज अंदाज में साफ किया कि वो और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स सगाई कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने जानबूझकर इस खबर को निजी रखा और किसी औपचारिक ऐलान से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)




गौरतलब है कि गैब्रिएला से पहले अर्जुन रामपाल मॉडल मेहर जेसिया से शादीशुदा थे। उनकी दो बेटियां हैं और अभिनेता कई बार यह कह चुके हैं कि वे अपने सभी बच्चों के साथ संतुलन और सम्मान बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।


गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का शुरुआती जीवन
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स का जन्म और पालन-पोषण साउथ अफ्रीका में हुआ। बहुत कम उम्र में ही उनका रुझान फैशन और ग्लैमर की ओर हो गया था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और अलग अंदाज जल्द ही उन्हें पहचान दिलाने लगा। मॉडलिंग के साथ-साथ गैब्रिएला ने पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। उन्होंने फैशन डिजाइन की पढ़ाई की और अपने करियर को सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं रखा।

मॉडलिंग से बिजनेस तक का सफर
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने समय के साथ खुद को एक फैशन एंटरप्रेन्योर के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान फैशन इंडस्ट्री में एक बिजनेसवुमन के रूप में बनी। उन्होंने अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया और इसके साथ ही एक विंटेज फैशन प्लेटफॉर्म की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed