फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Pooja Bhatt Starrer Bombay Begums release On International Womens Day

पूजा भट्ट का डिजिटल पर होगा इस सीरीज से डेब्यू, ‘तांडव’ के बाद फिर दिखेगी महिलाओं के संघर्ष की कहानी

Tue, 09 Feb 2021 12:48 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 09 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Starrer Bombay Begums release On International Womens Day
Bombay Begums - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आजादी के विषयों को अपनी कहानियों में टटोलती रहीं निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव ने इस बार बड़े शहरों की कामयाब महिलाओं की निजी जिंदगी में झांकने की कोशिश की है। वह इस बार मुंबई की पांच ऐसी महिलाओं की कहानी कहने वाली हैं जो सामाजिक दृष्टि से तो अपने करियर के शिखर पर हैं, लेकिन उनके चमकते दमकते इस सामाजिक आवरण के पीछे एक ऐसी दुनिया भी है, जिसमें झांकने की हिम्मत कोई कोई ही करता है। अलंकृता की इस सीरीज से अभिनेत्री पूजा भट्ट अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन


फिल्मकार प्रकाश झा की सहायक के रूप में 2007 में मुंबई में अपना करियर शुरू करने वाली अलंकृता ने एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हिंदी मनोरंजन उद्योग में उन्हें आधी आबादी के अधिकारों की अलमबरदार के रूप में देखा जाता है। इस बार वह अपनी इसी पहचान में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के जरिए। ये सीरीज बनकर तैयार है और जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में कामकाजी महिलाओं की महात्वाकांक्षाओं, इच्छाओं, सत्ता संघर्ष और उनके नाजुकपन को टटोलने की कोशिश की गई है। इस कहानी की नुमाइंदगी मुंबई की पांच ऐसी महिलाएं कर रही हैं जो सामाजिक बंदिशों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश में हैं। इस दौरान उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों, रिश्तों में दिखती दरारों और निजी जीवन की उथल पुथल को इस सीरीज का मुख्य आधार बनाया गया है।

वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में पांच महिला बॉस का किरदार करते हुए जो अभिनेत्रियां दिखने वाली हैं, उनमें पूजा भट्ट का नाम सबसे प्रमुख है। पूजा भट्ट पिछले साल हुई फिल्म ‘सड़क 2’ में दिखी थीं। उससे पहले उनकी बतौर अभिनेत्री आखिरी फिल्म 10 साल पहले ‘एवरीबडी सेज आई एम फाइन’ रिलीज हुई थी। अपने करियर में वह पांच फिल्में भी निर्देशित कर चुकी हैं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘जिस्म 2’ के पूरी तरफ फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने फिल्ममेकिंग से तौबा कर ली।

पूजा भट्ट के साथ वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ राहुल बोस, विवेक गॉम्बर और दानिश हुसैन ने भी इस सीरीज में काम किया है। फिल्म ‘टर्निंग 30’ से निर्देशक बनीं अलंकृता ने ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ से अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि हासिल की। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवेन’ के बाद उनकी एक फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

अपनी वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के बारे में अलंकृता कहती हैं, “मुझे उम्मीद है कि देश दुनिया की महिलाएं इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगी। ये भारतीय महिलाओं की एक दुरूह यात्रा की कहानी बयां करती है जिसमें इन कामकाजी महिलाओं की सत्ता और सफलता की महात्वाकांक्षों की बात की गई है।” निर्देशक अली अब्बास जफर की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ ने भी राजनीति में सक्रिय महिलाओं के सत्ता संघर्ष की कहानी को बखूबी बयान किया है। वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed