Aspirants Season 2: फिर चलेगा 'एस्पिरेंट्स' का जादू, प्राइम वीडियो ने किया दूसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान
शभर में फैले यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों की पहली पसंद बनकर उभरी अमेजन प्राइम की सीरीज 'एस्पिरेंट्स' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करती है। इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान हो गया है।
विस्तार
अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'एस्पिरेंट्स' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। पहली सीरीज की सफलता के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। दो पहले से शुरू हुए फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए टीवीएफ ने सीरीज के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। सीरीज की रिलीज डेट का मेकर्स द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है। चलिए जानते हैं किस दिन रिलीज हो रहा है 'एस्पिरेंट्स' का दूसरा सीजन...
'एस्पिरेंट्स 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान
देशभर में फैले यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों की पहली पसंद बनकर उभरी अमेजन प्राइम की सीरीज 'एस्पिरेंट्स' आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करती है। इसका हर किरदार दर्शकों के दिलों में इस कदर कैद है कि मानों उसे भूल पाना उनके बस में न हो। सीरीज के दूसरे सीजन के एलान के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट जानने के लिए काफी उत्सुक रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने हाल ही में इसके प्रीमियर की तारीख का एलान कर फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।
Sunny Deol: सनी देओल ने 'पुष्पा' के निर्माताओं के साथ मिलाया हाथ! एक और देशभक्ति फिल्म से मचाएंगे 'गदर'
इस दिन होगा दूसरी सीजन का प्रीमियर
टीवीएफ पिक्चर्स दर्शकों के लिए 'एस्पिरेंट्स 2' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'एस्पिरेंट्स 2' का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। पोस्ट में वेब सीरीज के मुख्य अभिनेता नवीन कस्तूरिया नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'अपने पसंदीदा एस्पिरेंट्स के साथ उनके सफर के अगले अध्याय में जुड़ें.. एस्पिरेंट्स का नया सीजन 25 अक्तूबर से सिर्फ और सिर्फ अमेजन प्राइम पर।'
join your favourite aspirants in the next chapter of their journey 🕒📚#AspirantsOnPrime, new season, Oct 25 @theviralfever @nouwwwin @hinduja_sunny @abhilashthapli #ShivankitParihar @namita_dubey #TengamCelineKoyu @apoorvkarki88 @deepesh_sj @uncle_sherry @koshyvijay pic.twitter.com/M3vlJdRShi
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 13, 2023
क्या थी पहले सीजन की कहानी
साल 2021 में रिलीज हुए इस सीरीज के पहले सीजन में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले एक एस्पिरेंट को अपने जीवन में किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सीरीज की कहानी से सभी दर्शकों ने बेहद जुड़ाव महसूस किया था। इसकी कहानी से लेकर किरदारों तक सभी ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। इसी का नतीजा था कि सीरीज हिट साबित हुई थी।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' बनाम 'एनिमल' पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर का जवाब फैंस में भर देगा जोश