फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series Dabba Cartel Actress Jyothika Reveal After Long Acting Career Given Side Roles Opposite Hero

Jyothika: एक्ट्रेस ज्योतिका ने साझा की अपनी परेशानी, बोली- ‘लंबे एक्टिंग करियर के बाद भी हीरो के साथ दिए गए…’

Sat, 01 Mar 2025 10:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:25 PM IST
सार

इन दिनों ज्योतिका वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उनके साथ शबाना आजमी जैसी उम्दा एक्ट्रेस भी अभिनय कर रही हैं। हाल ही में ज्योतिका ने नई वेब सीरीज को लेकर की गई बातचीत में इंडस्ट्री से जुड़ी एक सच्चाई को सामने रख दिया। 

विज्ञापन
Web Series Dabba Cartel Actress Jyothika Reveal After Long Acting Career Given Side Roles Opposite Hero
ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika

विस्तार

ज्योतिका ने हिंदी और साउथ दोनों ही लैंग्वेज की फिल्मों में एक्टिंग की है। हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ में वह नजर आईं। इस वेब सीरीज में उनका रोल काफी चैलेंजिंग है। लेकिन अब तक के करियर में जो रोल उन्हें ऑफर हुए हैं, उससे उन्हें कहीं ना कहीं कुछ शिकायत भी है। 

विज्ञापन


हीरो के सामने साइड रोल मिले
ज्योतिका ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि एक लंबे एक्टिंग करियर के बाद भी उन्हें जब बड़े फिल्म मेकर्स, प्रोडक्शन हाउस कोई रोल देते हैं तो वह हीरो के सामने साइड रोल जैसा होता है। यह बहुत ही खराब बात लगती है। ज्योतिका को समझ नहीं आता है कि ऐसे फिल्म मेकर्स करते क्यों हैं?

विज्ञापन

Web Series Dabba Cartel Actress Jyothika Reveal After Long Acting Career Given Side Roles Opposite Hero
वेब सीरीज डिब्बा कार्टेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिब्बा कार्टेल में उम्दा एक्टिंग 
वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ में शबाना आजमी के साथ ज्योतिका को काम करने का मौका मिला है। यह सीरीज 28 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई है। अपने रोल में ज्योतिका ने जान डाल दी है। लेकिन सीरीज से पहले शबाना ही नहीं चाहती थी कि ज्योतिका को रोल में लिया जाए। इस बात का खुलासा शबाना ने कुछ दिन पहले किया था। 

शबाना ने बाद में एक्टिंग को सराहा 
पिछले दिनों ‘डिब्बा कार्टेल’ के एक इवेंट में शबाना आजमी ने ज्योतिका से माफी मांगी। दरअसल, शबाना ने बताया कि वह दूसरी किसी एक्ट्रेस को ज्योतिका वाले रोल के लिए सजेस्ट कर रही थीं। लेकिन बाद में ज्योतिका की एक्टिंग देखकर वह उनकी कायल हो गईं। वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ की बात की जाए है तो इसकी कहानी कुछ ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ड्रग माफिया चला रही हैं, लेकिन आम लोग उन्हें सिर्फ टिफिन सर्विस देने वाली महिलाएं समझते हैं। इस शो में  शबाना आजमी, ज्योतिका के अलावा शालिनी पांडे, अंजलि आनंद और निमिषा सजयन जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed