फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   WAVES Summit 2025 Kareena Kapoor khan recalled her unexpected meeting with Hollywood director Steven Spielberg

Kareena Kapoor: 'तुम वही लड़की हो न ?', रेस्तरां में करीना को देखकर चौंका यह हॉलीवुड निर्देशक, जानिए क्यों?

Fri, 02 May 2025 07:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 May 2025 07:43 PM IST
सार

WAVES Summit 2025: विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के दूसरे दिन आज शुक्रवार को कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान करीना कपूर भी एक सत्र में शामिल हुईं, जहां उन्होंने एक चर्चित हॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक से मुलाकात का किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
WAVES Summit 2025 Kareena Kapoor khan recalled her unexpected meeting with Hollywood director Steven Spielberg
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

विस्तार

वेव्स समिट के दूसरे दिन आज शुक्रवार 02 मई को भी आज देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं। एक सत्र में बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने भी हिस्सा लिया। इस सत्र के मॉडरेटर करण जौहर थे। उन्होंने करीना से हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर सवाल किया। इसका जवाब बेबो ने दिलचस्प अंदाज में दिया। साथ ही उन्होंने दिग्गज हॉलीवुड निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पिलबर्ग से मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अभिनेत्री के काम पर गौर किया था।

विज्ञापन

एक रेस्तरां में अचानक हुई मुलाकात
करीना कपूर ने वेव्स समिट में बताया कि स्टीवन स्पिलबर्ग के साथ उनकी मुलाकात एक रेस्तरां में अचानक हुई थी। इस दौरान निर्देशक अभिनेत्री को पहचान गए और उनके पास चलकर आए। करीना ने बताया कि मुलाकात का यह किस्सा उनकी फिल्म '3 इडियट्स' की रिलीज के बाद का है। आमिर खान, आर.माधवन और शरमन जोशी अभिनीत इस फिल्म में करीना कपूर भी अहम किरदार में नजर आईं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Sonam Kapoor: कभी कॉलेज नहीं गईं सोनम कपूर, अब बच्चे के लिए कर रहीं ये बड़ा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

WAVES Summit 2025 Kareena Kapoor khan recalled her unexpected meeting with Hollywood director Steven Spielberg
स्टीवन स्पिलबर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना से किया ऐसा जवाब
करीना कपूर ने वह किस्सा याद करते हुए कहा, 'मैं एक रेस्तरां में थी। कहीं यात्रा कर रही थी और स्टीवन स्पिलबर्ग भी उसी रेस्तरां में मौजूद थे। यह काफी पहले की बात है, जब '3 इडियट्स' रिलीज हुई थी। स्पिलबर्ग मेरे पास आए और पूछा, 'आप वही लड़की हैं न, जो तीन स्टूडेंट्स पर बनी चर्चित भारतीय फिल्म में हैं'? मैंने कहा, 'जी, मैं ही हूं!' इस मुलाकात के दौरान स्पिलबर्ग ने करीना से कहा, 'माय गॉड, मुझे वह फिल्म बहुत पसंद आई'।

यह खबर भी पढ़ें:
Nirmal Kapoor Death: बोनी-अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

विज्ञापन

WAVES Summit 2025 Kareena Kapoor khan recalled her unexpected meeting with Hollywood director Steven Spielberg
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

हॉलीवुड में काम करने पर क्या बोलीं बेबो
करीना कपूर से जब पूछा गया कि क्या वे हॉलीवुड में काम करेंगी? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि स्वाभाविक रूप से ऐसा नहीं हुआ। फिल्में मेरा जुनून हैं। वे मेरी रगों में बहती हैं। मैं इस परिवार में पैदा हुई हूं। समय बदल रहा है। लेकिन, किसी चीज का पीछा करना मेरे स्वभाव में नहीं है। हालांकि, अगर ऐसा होना तय है, तो शायद एक हिंदी-अंग्रेजी फिल्म आए। आखिरकार, स्पीलबर्ग भी हमारी फिल्में देख रहे हैं'!

यह खबर भी पढ़ें:
Pakistani Artist: फवाद खान और आतिफ असलम पर हुई कार्रवाई, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed