फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nirmal Kapoor Death: Mother of producer Boney Kapoor and actors Anil passed away

Nirmal Kapoor Death: बोनी-अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Fri, 02 May 2025 07:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 May 2025 07:06 PM IST
सार

Boney Kapoor Mother Nirmal Kapoor Death: निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर इस दुनिया में नहीं रहीं। आज शुक्रवार शाम  5.45 बजे मुंबई में उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन
Nirmal Kapoor Death: Mother of producer Boney Kapoor and actors Anil passed away
निर्मल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। आज शुक्रवार 02 मई को उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे दिग्गज निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। निर्मल कपूर ने सितंबर 2024 में ही अपना 90वां जन्मदिन मनाया। निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार कल शनिवार 03 मई को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस में होगा। 

विज्ञापन



Nirmal Kapoor Death: Mother of producer Boney Kapoor and actors Anil passed away
अनिल कपूर-निर्मल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor

1955 में हुई थी शादी
पिछले कुछ महीनों से निर्मल कपूर की तबीयत ठीक नहीं थी। पिछले कुछ समय में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उनकी उम्र 90 साल थी। निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में सुरिंदर कपूर के साथ हुई। इनके तीन बेटे- बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर हैं और एक बेटी रीना कपूर हैं। निर्मल कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन, जान्हवी और खुशी की दादी थीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बोनी कपूर ने लिखा, 'हमें आपकी जरूरत है'
निर्मल कपूर ने बीते वर्ष ही अपने जीवन के 90 बसंत पूरे किए। इस मौके पर कपूर परिवार में भव्य आयोजन रखा गया था। बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर मां की पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मम्मी जी 90वां जन्मदिन मुबारक हो। शतक लगाने में सिर्फ एक दशक और बाकी है। हमें आपकी जरूरत है। आपका यहां होना हमारे लिए जरूरी है। हमें आशीर्वाद देने के लिए, सुरक्षा करने के लिए और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

विज्ञापन

Nirmal Kapoor Death: Mother of producer Boney Kapoor and actors Anil passed away
बोनी कपूर-शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर के घर पहुंचे बोनी कपूर, जान्हवी और शनाया
मां के निधन के बाद बोनी कपूर छोटे भाई अनिल कपूर के आवास पर पहुंच चुके हैं। जान्हवी कपूर भी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर के साथ चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा शनाया कपूर भी वहां नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



और पढ़ें:
Pakistani Artist: फवाद खान और आतिफ असलम पर हुई कार्रवाई, पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला

KanKhajura Teaser: कनखजूरा का टीजर रिलीज, मोहित रैना-रोशन मैथ्यू आए नजर; धोखे की डरावनी कहानी दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed