{"_id":"66a2659aae9be571bb034a24","slug":"wamiqa-gabbi-does-not-take-the-pressure-of-airport-look-said-i-get-ready-for-myself-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wamiqa Gabbi: एयरपोर्ट-लुक का दबाव नहीं लेती वामिका गब्बी, कहा- ‘मैं अपने लिए तैयार होती हूं’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wamiqa Gabbi: एयरपोर्ट-लुक का दबाव नहीं लेती वामिका गब्बी, कहा- ‘मैं अपने लिए तैयार होती हूं’
Thu, 25 Jul 2024 08:20 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:20 PM IST
सार
‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में वॉक करने के बाद वामिका गब्बी ने एयरपोर्ट-लुक को लेकर अपने विचार साझा किए और कहा कि वह इसका दबाव नहीं लेती। अभिनेत्री ने अपने पहले रनवे के अनुभव भी बताएं।
विज्ञापन
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
विस्तार
सिनेमा के कई सितारों को एयरपोर्ट पर अच्छा दिखने के दबाव का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर आलोचना और पैपराजी का बढ़ता दखल है। हालांकि, कुछ अभिनेत्रियां हैं, जो इसे लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। उनमें से एक नाम है वामिका गब्बी। वह इन सभी चीजों को लेकर एक अलग विचार रखती हैं। एयरपोर्ट-लुक को लेकर उन्होंने अपने विचार भी साझा किए हैं।
एयरपोर्ट-लुक का नहीं लेती दबाव
वामिका ने एएनआई से बातचीत में बताया कि वह एयरपोर्ट-लुक का दबाव बिल्कुल भी नहीं लेती। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं एयरपोर्ट-लुक का दबाव नहीं लेती। मैं अपने लिए तैयार होती हूं। पहले मुझे लगता था कि अच्छे कपड़े केवल अच्छे दिनों के लिए होते हैं, लेकिन जिंदगी बहुत छोटी है। मैं अपने लिए तैयार होती हूं। अगर मैं चाहूं तो हर दिन तैयार हो सकती हूं। ऐसा कोई दबाव नहीं है, किसी को भी दबाव नहीं लेना चाहिए। यह बकवास है।’
Kangana Ranaut: संसद में कंगना रणौत की जोरदार शुरुआत, इन विषयों पर पूछे सवाल
विज्ञापन
‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में किया वॉक
आपको बता दें कि बुधवार को वामिका ने दिल्ली के ताज पैलेस में ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ के पहले दिन मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए शोस्टॉपर के रूप में वॉक किया। वामिका ने शो की शुरुआत 'बॉटनिकल ब्लूम' लाइन के आइवरी ट्रेल लहंगे में की, जिसमें आइवरी सिल्क धागे के साथ रेशम की कढ़ाई की गई थी, जिसे मोतियों और क्रिस्टल से हाईलाइट किया गया था। वहीं, उन्होंने 'ब्राइडल गोटा' कलेक्शन के लाल लहंगे में शाही दुल्हन के रूप में शो का समापन किया, जिसे गोटा और जरदोजी से हस्तनिर्मित किया गया था और क्रिस्टल से सजाया गया था।
अपने पहले रैंप वॉक पर क्या कहा वमिका ने?
दिलचस्प बात यह है कि इस शो के साथ वामिका ने रनवे पर अपनी शुरुआत की है। अपने पहले रैंप वॉक पर, वामिका ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा पहला रैंप वॉक अबू जानी और संदीप खोसला के लिए होगा। यह एक सपने जैसा था। रैंप पर उतरने से पहले मैं डरी हुई थी, लेकिन एक बार जब मैं मंच पर आई तो सब ठीक हो गया।’ वामिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में नजर आएंगी। फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली है।
Netflix: त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर की स्ट्रीमिंग पर रोक नहीं, याचिकाकर्ता के दावों को दिल्ली HC ने किया खारिज