फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut First speech in parliament talks about Himachal Pradesh art folk music

Kangana Ranaut: संसद में कंगना रणौत की जोरदार शुरुआत, इन विषयों पर पूछे सवाल

Thu, 25 Jul 2024 07:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रणौत ने गुरुवार (25 जुलाई) को पहली बार संसद में सवाल पूछे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर संसद सत्र का एक क्लिप भी फैंस के साथ साझा किया है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut First speech in parliament talks about Himachal Pradesh art folk music
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्मों से अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत अब लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने संसद में अपना पहला भाषण दिया। उन्होंने गुरुवार (25 जुलाई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से अपने पहले भाषण का वीडिया फैंस के साथ साझा किया है।
विज्ञापन



संसद में कंगना ने पूछे सवाल
संसद में पहली बार बोलते हुए भाजपा सांसद ने हिमाचल के लोक संगीत और लोक कला के विलुप्त होने के बारे में बात की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना ने सबसे पहले मंडी के लोगों की ओर से संसद के समक्ष बोलने का अवसर देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने  कहा, "मंडी क्षेत्र में ऐसी विभिन्न कला शैलियां हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं।" 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन



कला और लोक संगीत पर की बात
उन्होंने आगे कहा, "हमारे हिमाचल प्रदेश में काठ-कुणी नाम एक स्वदेशी निर्माण तकनीक है, इसके अलावा भेड़ की खाल का उपयोग हमारे यहां विभिन्न प्रकार के कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। इन्हें भारत के बाहर के देशों में मूल्यवान माना जाता है, लेकिन यहां ये विलुप्त हो रहे हैं। हमें इस बारे में बात करनी चाहिए कि इन्हें बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।" उन्होंने ने कहा, "मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हिमाचल प्रदेश का लोक संगीत, विशेषकर स्पीति, किन्नौर और भरमौर का जनजातीय संगीत और उनके लोक कला रूप भी विलुप्त होने के कगार पर हैं। हम उनके लिए क्या कर रहे हैं?" 

इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना
कंगना ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज संसद में मंडी के विषय में बात रखने का पहला मौका मिला।” वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed