फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishal shekhar announced their musical tour on completing 25 years journey together

Vishal-Shekhar: 25 वर्षों से संगीत की दुनिया में एक साथ कमाल कर रहे विशाल-शेखर, अब म्यूजिक टूर की है तैयारी

Fri, 15 Aug 2025 03:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 15 Aug 2025 03:20 PM IST
सार

25 Years Of Vishal Shekhar: संगीत की दुनिया की प्रसिद्ध जोड़ी विशाल और शेखर को संगीतकार के रूप में एक साथ काम करते हुए 25 साल हो गए। इस अवसर पर दोनों म्यूजिक टूर की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। 

विज्ञापन
Vishal shekhar announced their musical tour on completing 25 years journey together
विशाल शेखर - फोटो : एक्स

विस्तार

विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी की जोड़ी ने साल 2000 से संगीत की दुनिया में कमाल करना शुरू कर दिया था। आज दोनों दिग्गज संगीतकारों में शुमार हैं। इनकी जोड़ी ने कई हिट गानें दिए हैं। 25 साल के इस सुनहरे सफर पर विशाल-शेखर एक म्यूजिक टूर का आयोजन कर रहे हैं, जिसकी तारीखों की घोषणा हो गई है। आइए जानते हैं कब और कहां होगा इनका कॉन्सर्ट। 

विज्ञापन

सितंबर महीने में करेंगे कमाल
विशाल-शेखर को संगीतकार के तौर पर एक साथ काम करते हुए 25 साल हो गए हैं। इस खुशी में ‘विशाल एंड शेखर लाइव टूर’ का आयोजन होने वाला है, जो 12 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कॉन्सर्ट से शुरू होगा। इसके बाद 13 सितंबर को मुंबई के एनएससीआई डोम में एक और कॉन्सर्ट आयोजित होगा, जिसके टिकट फैंस 18 अगस्त से बुक मॉय शो पर बुक कर सकते हैं। इन शोज के जरिए विशाल-शेखर अपने फैंस को शानदार अनुभव देने वाले हैं। 

विज्ञापन


25 वर्षों के साथ का प्रतीक है ये टूर
विशाल-शेखर का यह आगामी म्यूजिक टूर उनके साथ के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है, क्योंकि इस जोड़ी के नाम ‘इश्क वाला लव’, ‘स्वैग से स्वागत’ और ‘दीवानगी दीवानगी’ जैसे मशहूर गानें शामिल  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 50 Years Of Rajinikanth: 'सबका शुक्रिया, प्रशंसकों का आभार', सिनेमा में 50 साल पूरे होने पर रजनीकांत का ट्वीट


क्या बोले विशाल ददलानी ?
विशाल ददलानी ने कहा, ‘यह एक रोमांचक और खूबसूरत सफर रहा है। अपने भाई शेखर के साथ संगीत बनाते हुए 25 साल हो गए। इस शो के जरिए हम अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कर रहे हैं।’


शेखर रवजियानी ने कहा- यादें वापस ला रहे हैं
शेखर रवजियानी ने कहा, ‘यह कॉन्सर्ट उन सभी चीजों का जश्न है जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं। हम हिट गाने और यादें वापस मंच पर ला रहे हैं और उस शानदार अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए बेताब हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed