फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vir Das attacks on new media on coverage of ranveer allahbadia controversy says debate whats good journalis

Vir Das: वीर दास ने साधा मीडिया पर निशाना, बोले- अच्छी कॉमेडी पर बहस करने से पहले अच्छी पत्रकारिता पर बहस करिए

Wed, 12 Feb 2025 06:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Feb 2025 06:43 PM IST
सार

स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने भी अब रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। हालांकि, उन्होंने मीडिया की कवरेज पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Vir Das attacks on new media on coverage of ranveer allahbadia controversy says debate whats good journalis
वीर दास-रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने बुधवार को कहा कि जहां इस बात पर बहस होनी चाहिए कि अच्छी कॉमेडी क्या है, वहीं इस बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि अच्छी पत्रकारिता क्या होती है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया अपनी विवादित टिप्पणी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लगातार उन पर हो रही कवरेज को लेकर वीर दास ने पत्रकारिता करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

वीर दास का पोस्ट
दरअसल, वीर दास ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना रणवीर इलाहाबादिया पर टेलीविजन मीडिया के अंतहीन कवरेज की आलोचना की। रणवीर इलाहाबादिया को यूट्यूब शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में माता-पिता के यौन संबंधों पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Ranveer Allahbadia: गीतांजलि ने साझा की रणवीर की गौमांस का प्रचार करने वाली पोस्ट्स, सोशल मीडिया पर नया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एंकर्स का झुंड बैठकर बहस कर रहा
वीर ने एक इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'ऑडियंस के साथ हम हमेशा इस मुद्दे पर बहस कर सकते हैं कि अच्छी कॉमेडी क्या है? एक बेहतरीन कलाकार अपना सिर नीचे रखकर और मुंह बंद करके उनकी प्रतिक्रिया लेगा। पर कुछ मीडिया एंकर्स का झुंड एक चैनल पर बैठकर इस बारे में बहस करे तो देखकर अच्छा नहीं लगता।'
Ranveer Allahabadia Controversy: अश्लील टिप्पणी विवाद पर पुलिस का एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची टीम

विज्ञापन

बहस करें कि पत्रकारिता क्या है
वीर ने आगे लिखा, 'जहां हम यह बहस कर रहें हैं कि अच्छी कॉमेडी क्या है? वहीं हमें यह बहस भी करनी चाहिए कि अच्छी पत्रकारिता क्या है? उन्हें कौन सी खबरें करनी चाहिए? कौन से सवाल करने चाहिए? और किससे करने चाहिए?'
Ranveer Allahbadia Explained: ओछी कॉमेडी से लेकर पुलिस में शिकायत तक, समय-रणवीर मामले में क्या हुआ? यहां पढ़ें

कॉमेडी का करियर और दर्शकों पर पड़ता है तत्काल प्रभाव
वीर दास ने आगे कहा कि अच्छी कॉमेडी क्या है? इस पर बहस करने के लिए दर्शकों का हमेशा स्वागत है। एक अच्छा कलाकार अपनी प्रतिक्रिया को सिर झुकाकर, मुंह बंद करके स्वीकार लेगा और शायद विकसित हो जाएगा। किसी भी तरह से आपकी कॉमेडी का आपके करियर और दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

वीर दास का ट्वीट
रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ समय रैना और उनके शो का हिस्सा रहे अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया पर जहां ज्यादातर लोग रणवीर और समय की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह इतना बड़ा मुद्दा है। वीर दास ने अपने एक्स अकाउंट पर भी इस बारे में प्रतिक्रिया साझा की और ट्वीट किया, 'क्या कोई असली खबर कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।'


'

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
वीर दास के एक्स पर किए गए पोस्ट पर फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया साझा की। वीर पर पलटवार करते हुए विवेक ने ट्वीट किया, 'क्या कोई असली कॉमेडी कर रहा है? बस चेक कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed