फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Geetanjali Mishra shared Ranveer allahabadia posts promoting beef viral on social media

Ranveer Allahbadia: गीतांजलि ने साझा की रणवीर की गौमांस का प्रचार करने वाली पोस्ट्स, सोशल मीडिया पर नया बवाल

Tue, 11 Feb 2025 12:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2025 12:20 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia:  रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा ने भी मोर्चा खोल दिया है। फेसबुक पर उन्होने रणवीर के गो मांस का प्रचार करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने रणवीर पर कड़े एक्शन लेने की भी मांग की है। 
 

विज्ञापन
Actress Geetanjali Mishra shared Ranveer allahabadia posts promoting beef viral on social  media
गीतांजली मिश्रा ने साझा किया रणवीर के गोमांस से जुड़ा पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम और फेसबुक

विस्तार

रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आपत्तिजनक और विवादित बयान देने के बाद से ही वह सोशल मीडिया से लेकर हर जगह कड़ा विरोध झेल रहे हैं। इन सब के बीच अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मामले को और भी गरम कर दिया है। अभिनेत्री ने रणवीर की गौ मांस का प्रचार करने वाली पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। 

विज्ञापन


गोमांस का प्रचार करने वाली पोस्ट की शेयर
अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा ने रणवीर इलाहाबादिया का विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर उनके गोमांस का प्रचार करने वाला पोस्ट साझा किया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माफी गलती की होती है, गुनाह की नहीं। अभिनेत्री ने रणवीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। उनहोंने रणवीर के कुछ ट्विटर पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिसमें उन्होंने गोमांस से जुड़ी बाते कही हैं। उन्होंने अश्लील कंटेंट को भी बैन करने की मांग की।

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूब ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो, नोटिस मिलने के बाद एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में क्या लिखा?
गीतांजली ने अपनी पोस्ट में रणवीर की आलोचना करते हुए लिखा, “माफी गलती की होती है, गलतियों की भी हो सकती है पर गुनाह और गुनाहों की नहीं…! कॉमेडी के नाम पर जी कंटेंट क्रिएटर्स युवा पीढ़ी को डॉर्क ड्रग परोस रहे हैं, इन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ये कैंसर के कीड़ों से भी ज्याद खतरनाक घातक या यह कहें उससे भी भयानक बीमारी फैला रहे हैं…! एंटरटेनमेंट की कोई नीति ना होना इन विकृतियों का कारण है। देश की पारंपरिक कला क्षेत्र को पीछे धकेल कर एंटरटेनमेंट और कॉमेडी के नाम पर इसे बढ़ावा देना समाज के लिए अभिशाप बन गया है।”


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगेगा बैन, AICWA ने कहा- कानूनी कार्रवाई हो


क्या है पूरा मामला 
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं और उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed