{"_id":"686f68af41afea490c0d847e","slug":"vijay-deverakonda-rana-daggubati-among-29-actors-under-ed-scanner-in-betting-app-case-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ED: मुश्किल में विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती तक ये सेलेब्स, ईडी ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ED: मुश्किल में विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती तक ये सेलेब्स, ईडी ने कसा शिकंजा
Thu, 10 Jul 2025 12:46 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:46 PM IST
सार
Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबती समेत 29 सेलेब्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती समेत 29 सेलेब्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पर शिकंजा कसा है। ईडी ने इन सभी के खिलाफ अवैध सट्टे बाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के इल्जाम में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज किया है।
विज्ञापन
एजेंसी के निशाने पर बड़े स्टार्स
ईडी के इस कदम से साउथ सिनेमा में हलचल मच गई है। इसकी वजह यह है कि इस मामले में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मुंचु लक्ष्मी, प्रकाश राज और निधिन अग्रवाल समेत कई बड़े नाम हैं जो एजेंसी के निशाने पर हैं। यह कार्रवाई साइबराबाद पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई है।

डिजिटल क्रिएटर का भी जुड़ा नाम
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक मामले में दो टीवी होस्ट भी शामिल हैं। फिल्म और टीवी स्टार्स के साथ-साथ डिजिटल क्रिएटर के खिलाफ भी जांच की जा रही है। ईडी को शक है कि विज्ञापन के जरिए इन लोगों ने बड़ी रकम का लेनदेन किया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Kavita Kaushik: एक की जान बचाई दूसरे को डूबने दिया, कविता कौशिक की इस हरकत पर भड़के यूजर्स

- फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda
विजय देवरकोंडा ने दी सफाई
इस मामले पर विजय देवरकोंडा का बयान आया है। उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा है 'वह सिर्फ एक स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म के ब्रांड एंबेसडर थे।' उनकी टीम ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रमी को स्किल का खेल मानने और इसे संयोग-आधारित जुए से अलग करने के फैसले का हवाला दिया।

राणा दग्गुबाती
- फोटो : ANI
राणा दग्गुबाती ने जारी किया बयान
साउथ के एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपनी टीम के जरिए एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि स्किल बेस्ड गेमिंग ऐप के साथ उनका जुड़ाव साल 2017 में ही खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि सभी विज्ञापन वहीं तक सीमित थे, जहां तक ऐसे प्लेटफॉर्म को कानून की तरफ से इजाजत थी और उनकी कानूनी जांच की गई थी।
अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने 2016 में जंगली रमी का सपोर्ट किया था, हालांकि एक साल के बाद ही वह इससे अलग हो गए थे।