फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kavita Kaushik trolled for Rescue Her Pet Dog but another Stray dog Swept Away In Waterfall

Kavita Kaushik: एक की जान बचाई दूसरे को डूबने दिया, कविता कौशिक की इस हरकत पर भड़के यूजर्स

Mon, 07 Jul 2025 02:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 07 Jul 2025 02:09 PM IST
सार

Kavita Kaushik viral video: कविता कौशिक के साथ हाल ही में एक हादसा हुआ। इस हादसे में वह बच गईं। हालांकि अब उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घेरा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Kavita Kaushik trolled for Rescue Her Pet Dog but another Stray dog Swept Away In Waterfall
कविता कौशिक, पति और कुत्ते के साथ किवता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने पति के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उनके साथ एक हादसा हो गया था लेकिन वह बच गईं। वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि वह झरने के पास नहाने गई थीं। ऐसे में उनका पालतू कुत्ता राका पानी में डूबने लगा। इसे उन्होंने बचा लिया। सोशल मीडिया यूजर्स को इस वीडियो में कुछ ऐसा भी नजर आया जिसके लिए वह कविता को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कविता के वीडियो में क्या है?
कविता ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें देखा जा सकता है कि पहले वह वीडियो में पोज देती हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता राका भी है। इतनी देर में वहीं पास में एक दूसरा कुत्ता आता है। राका उस कुत्ते के पीछे चला जाता है और झरने के पास पहुंच जाता है। ऐसे में पानी का बहाव तेज हो जाता है। दोनों कुत्ते पानी में बह जाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने कविता से पूछे सवाल
कविता पानी में डुबकी लगाती हैं और अपने कुत्ते को बचा लाती हैं। इस वीडियो को उनके पति रिकॉर्ड करते हैं। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा है 'महादेव हमें बचाने के लिए धन्यवाद, हम दूसरे कुत्ते को नहीं बचा सके।'
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता की इस वीडियो पर कमेंट किया और उनसे पूछा कि दूसरा कुत्ता कहा हैं। एक यूजर ने कमेंट किया 'राका के साथ एक और कुत्ता था वह कहां गया?' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आप लोग अपने आपको कुत्तों का प्रेमी बताते हो? एक कुत्ते की जान चली गई और आप लोग म्यूजिक के साथ वीडियो शेयर करके मजे ले रहे हो। इन दिनों लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।' एक और यूजर ने पूछा 'यह अच्छी बात नहीं है। आपने अपने राका को बचा लिया लेकिन दूसरे कुत्ते का क्या?'

यह खबर भी पढ़ें: Aahana Kumra: फिल्मों में तीन साल तक नहीं मिला काम तो अहाना ने उठाया ये कदम, कहा- 'अगर नाकाम हुई तो...'


विज्ञापन

Kavita Kaushik trolled for Rescue Her Pet Dog but another Stray dog Swept Away In Waterfall
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम

कविता ने बंद किया कमेंट सेक्शन
इस पोस्ट पर जब यूजर्स ने कुत्ते के बारे में पूछना शुरू किया तो कविता कौशिक ने अपनी पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया।

कविता के बारे में
आपको बता दें कविता कौशिक ने टीवी सीरियल 'एफआईआर' से पॉपुलैरिटी हासिल की। इसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का बेहतरीन किरदार निभाया है। वह 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों और ओटीटी में कई छोटे रोल किए हैं। कविता को फिल्म 'लवयापा' में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed