फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda is shooting film on his birthday for upcoming film vizag vd 12

Vijay Deverakonda: जन्मदिन के दिन भी शूटिंग में व्यस्त हैं विजय देवरकोंडा, पुलिस अफसर के रोल में करेंगे धमाल

Thu, 09 May 2024 02:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 May 2024 02:45 PM IST
सार

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके अभेनिता विजय देवरकोंडा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय के फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। विजय आज जन्मदिन के दिन भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda is shooting film on his birthday for upcoming film vizag vd 12
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा का साउथ इंडस्ट्री में बड़ा नाम है, लेकिन बॉलीवुड में वे पहली ही फिल्म 'लाइगर' में असफल रहे। हालांकि अभिनेता की साउथ की फिल्मों का कलेक्शन काफी दमदार रहा है। विजय देवरकोंडा साउथ की 'पेली चोपुलु, 'अर्जुन रेड्डी', 'महानती, 'गीता गोविंदम' और 'टैक्सीवाला' जैसी कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर कई हफ्तों तक राज कर चुके हैं। विजय आज 35 साल के हो चुके हैं। लेकिन जन्मिदन के दिन भी विजय पार्टी करने की बजाए फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेता
विजय अपनी आगामी फिल्म 'विजाग' की शूटिंग में इतना व्यस्त है कि उन्होंने आज अपने जन्मदिन के दिन भी छुट्टी नहीं ली है। हालांकि इस फिल्म का नाम अभीतक तय नहीं हुआ है, लेकिन तबतक के लिए इसे 'विजाग' का नाम दिया गया है। इस फिल्म को निर्देशक गौतम तिन्नानुरी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और इस महीने के आखिर तक चलेगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय के अपोजिट भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। 
विज्ञापन


आज विजय के जन्मदिन पर दो फिल्मों की हुई घोषणा
 विजय का आज जन्मदिन है। इसी खुशी में आज विजय की दो फिल्म 'एसवीसी 59' और 'वीडी 14' की घोषणा की गई है। 'एसवीसी 59' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत दिल राजू और शिरीष द्वारा किया जाएगा। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 'वीडी14' की कहानी ऐसी होगी जिसे ना पहले कभी किसी ने देखा होगा और ना ही सुना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय देवरकोंडा ने साल 2016 की मूवी 'पेली चोपुलु' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। महज 60 लाख के बजट में बनी 'पेली चोपुलु' ने तकरीबन 30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म को बेस्ट तेलुगु फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
Nayanthara: नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed