{"_id":"663c8261cab99412a702753f","slug":"nayanthara-new-movie-mannangatti-since-1960-completes-shooting-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nayanthara: नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज
Thu, 09 May 2024 01:31 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 09 May 2024 01:31 PM IST
सार
साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को अपना कायल बन चुकीं अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। जानिए किस दिन होगी रिलीज।
विज्ञापन
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nayanthara
विस्तार
नयनतारा भारत की उन प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनको हर कोई पसंद करता है। लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। नयनतारा इस समय कई फिल्मों में एक साथ काम कर रही हैं। उन्हीं में से नयनतारा की आगामी फिल्म 'मन्नानगट्टी सिंस 1960' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म की शूटिंग हुई खत्म
नयनतारा की आगामी फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माता ने दी है। नवोदित ड्यूड विक्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, योगी बाबू, देवदर्शिनी और गौरी किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने का एलान केक कटिंग के साथ किया गया।
विज्ञापन
कब शुरू हुई थी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी और अब जाकर इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म का मधुर संगीत संगीतकार सीन रोल्डन , छायाकार आरडी राजशेखर और संपादक जी मदन मिलकर तैयार किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी। इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा जल्द ही फिल्म 'टेस्ट' में नजर आएंगी। निर्माता शशिकांत द्वारा निर्देशित यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले महीने पूरी हो चुकी है। अब फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होना बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा 'जवान' के बाद एक नए हिंदी फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रही है, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे। नयनतारा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में देखा गया था। इस फिल्म में फैंस को शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी बेहद पसंद भी आई थी। अब फैंस नयनतारा की फिल्म 'मनंगत्ती सिंस 1960' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
VD14: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर पुष्पा फेम निर्माता ने की नई फिल्म की घोषणा, 'वीडी14' शापित भूमि की कथा

Another chapter complete! 🎬 Lady Superstar #Nayanthara's next masterpiece, #MannangattiSince1960 wrapped the filming. Get ready to witness magic unfold on screen! 👏 #bts #nayanthara #wrappedup #comingsoon #siima pic.twitter.com/3ifdf0wBVz
— SIIMA (@siima) May 9, 2024