Operation Sindoor: विक्की कौशल और वरुण धवन ने की सेना की तारीफ, करण कुंद्रा ने कहा यह पीएम का सबसे बड़ा कदम
Bollywood Celebs Praised Indian Army: देश के नाम पीएम मोदी के संबोधन के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने देश के पीएम और भारत की सेना की तारीफ की है। आइए जानते हैं इन लोगों ने क्या कहा है?
विस्तार
पाकिस्तान में भारतीय सेना की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। उनका यह भाषण भारत और पाकिस्तान के बीच जंगबंदी के समझौते के दो दिन बाद आया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं इन लोगों ने क्या कहा?
शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'उरी' का एक फोटो जारी किया और लिखा है 'शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम। हमारे सच्चे नायकों के लिए हमारे दिल में जो गर्व है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।' विक्की कौशल ने सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की तस्वीर साझा की है।
View this post on Instagram
आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक भाषा
अभिनेता वरुण धवन ने भी पीएम मोदी के संबोधन के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है 'पूरा देश एकजुट होकर दुनिया को एक संदेश दे रहा है कि आतंकवाद के मामले में भारत एक ही भाषा बोलेगा। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं जहां सशस्त्र बलों में हमारे बहादुर पुरुष और महिलाएं हैं, वह हमारी रक्षा करेंगे। अपने देश के सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के बलिदान के लिए हम उनके प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे। भारत हमको जान से प्यारा है। जय हिंद।'
View this post on Instagram
करण कुंद्रा ने की पीएम मोदी की तारीफ
अभिनेता करण कुंद्रा ने लिखा है 'आदमपुर में एस400 के साथ पोज देना मोदी जी का सबसे बड़ा कदम था! यह मेरे लिए बहुत ही निजी अनुभव था क्योंकि मेरा परिवार आदमपुर से ताल्लुक रखता है और मेरे पिताजी अपनी युवावस्था में वहीं से वायुसेना में शामिल हुए थे। मेरे पिताजी कहते हैं कि आज वे जो कुछ भी हैं, वह भारतीय वायुसेना से प्राप्त प्रशिक्षण, शिक्षा और अनुशासन के कारण हैं! जय हिंद।'
Posing with the S400 at Adampur was the most badass move by Modi ji!!! It felt personal coz my family belongs to Adampur and my Dad joined the airforce in his youth from there.. my Dad says he owes everything he is today coz of the training, education and discipline he acquired…
— Karan Kundrra (@kkundrra) May 13, 2025
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा जय हिंद
पीएम मोदी के संबोधन के बाद बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'जय हिंद!'
इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी के संबोधन के बाद सुनील शेट्टी, आमिर खान, कंगना रनौत, रुपाली गांगुली और नूपुर सेनन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
Jai Hind!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 13, 2025