ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का संबोधन, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन; आमिर ने आर्मी और सुनील ने पीएम को कहा धन्यवाद
PM Modi On Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कार्रवाई की है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इसको लेकर पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया है। इस पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी के संबोधन पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उनकी क्या राय है।
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
पीएम मोदी के संबोधन के बाद आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के हवाले से लिखा है 'ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सलामी। हम अपने सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद'।
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) May 12, 2025
अभिनेता सुनील शेट्टी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा 'हमें हमेशा वही एकता दिखानी चाहिए, जो हमने दिखाई है। हमारे हौसले बुलंद हैं। जब हम एकजुट नहीं होते हैं, तो हम कमजोर हो जाते हैं। हमें एकजुट रहना होगा'।
#WATCH | Wardha, Maharashtra | On PM Modi's address to the nation on #OperationSindoor, actor Suniel Shetty says, "...We should always show the same unity that we have shown...Our spirits are high... When we are not united, we become weak... We have to remain united..." pic.twitter.com/F43EOQ9tuv
— ANI (@ANI) May 12, 2025
अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी के संबोधन की एक क्लिप लगाई है। इस पर उन्होंने लिखा है 'देश के नाम शानदार संबोधन'।
अभिनेत्री नूपुर सेनन ने भी पीएम मोदी के संबोधन की एक वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने इसमें लिखा है 'यह नया भारत है।'
अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के संबोधन पर कहा है 'पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की भीख मांग रहा था। भारतीय सशस्त बल आपने बहुत अच्छा काम किया है। पीएम मोदी जी हमें आप पर गर्व है।'
"Pakistan was begging for help from all over the world." Well Done #IndianArmedForces
— Rupali Ganguly (@TheRupali) May 12, 2025
We are proud of you #Modi Ji#pmmodi #Modiji #PrimeMinister pic.twitter.com/LRkiMCsSdL