फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   VD14 THE LEGEND OF THE CURSED LAND directed by Rahul Sankrityn Pushpa 2 fame producer with Vijay Devarakonda

VD14: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर पुष्पा फेम निर्माता ने की नई फिल्म की घोषणा, 'वीडी14' शापित भूमि की कथा

Thu, 09 May 2024 11:37 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 May 2024 11:37 AM IST
सार

पुष्पा फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज। निर्माता राहुल अभिनेता विजय को लेकर वीडी14 बनाएंगे। इस खबर को सुनकर फैंस बेहद उत्सुक हैं।

विज्ञापन
VD14 THE LEGEND OF THE CURSED LAND directed by Rahul Sankrityn Pushpa 2 fame producer with Vijay Devarakonda
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज विजय का जन्मदिन है और इस मौके को और भी खास बना दिया पुष्मा फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन की इस नई फिल्म की घोषणा ने। राहुल ने कुछ ही मिनटों पहले विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर नई फिल्म का एलान किया है। उन्होंने विजय के फैंस को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक बड़ा सरप्राइज दिया है। पुष्मा फेम निर्माता राहुल अभिनेता विजय को लेकर 'वीडी14 शापित भूमि की कथा' बनाएंगे। यह एक ऐसी कहानी होगी, जिसे ना कभी किसी ने सुना होगा और ना देखा होगा। इस खबर से विजय के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन


वीडी 14 
फिल्म का नाम 'वीडी 14- शापित भूमि की कथा' है। इस फिल्म के लिए 'पुष्पा' फेम निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने विजय देवरकोंडा को लीड रोल के लिए फाइनल कर दिया है। इस फिल्म की कहानी ऐसी होगी जिसे ना पहले कभी किसी ने देखा होगा और ना ही सुना होगा। 
विज्ञापन


फिल्म की घोषणा
निर्माता-निर्देशक राहुल सांकृत्यायन ने कुछ दी मिनटों पहले मैत्री मूवीज के एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के नाम के साथ विजय देवरकोंडा को उनके जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''महाकाव्य लिखे नहीं जाते हैं, वे वीरों के खून से रचे जाते हैं।'' इसके साथ ही इस पोस्ट पर लिखा है ''प्रेजेंटिंग वीडी 14- द लेजेंड ऑफ द कर्स्ड लैंड। हैप्पी बर्थ डे देवरकोंडा।'' इस फिल्म का निर्देशक राहुल सांकृत्यायन करेंगे। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवीज के तहत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  विजय के जन्मदिन पर एक और फिल्म की हुई घोषणा
'वीडी 14' की घोषणा से पहले विजय देवरकोंडा की एक और फिल्म 'एसवीसी 59' की घोषणा की जा चुकी है। फिल्म के निर्देशक रवि किरण ने विजय के जन्मदिन पर इस फिल्म का एलान किया है। यह एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। निर्माता दिल राजू की फिल्म 'एसवीसी 59' में बाकी स्टारकास्ट के नाम से पर्दा जल्द उठेगा। इस फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed