फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vashu Bhagnani denied the news of Pooja Entertainment employees being laid off as a rumor

Vashu Bhagnani: ‘भाग नहीं रहें…’, वाशु भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट के कर्मचारियों के निकाले जाने को बताया अफवाह

Tue, 25 Jun 2024 03:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 25 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

निर्मात वाशु भगनानी ने अपनी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट की बिल्डिंग बेचने और कर्ज में होने की अफवाह का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें लगता हैं कि उनके पैसे कंपनी के पास बकाया हैं वो सोशल मीडिया पर बात करने के बजाय उनसे आकर मिले।

विज्ञापन
Vashu Bhagnani denied the news of Pooja Entertainment employees being laid off as a rumor
वाशु भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @vashubhagnani

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से वाशु भगनानी और उनकी कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मीडिया में खबरें आईं, जिनमें दावा किया गया कि निर्माता वाशु भगनानी ने 250 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए पूजा एंटरटेनमेंट का सात मंजिला ऑफिस बेच दिया है। इससे पहले भी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से पूजा एंटरटेनमेंट को बड़ा घाटा हुआ है। वहीं, यह भी दावा किया गया कि ऑफिस को बेचकर मिले पैसों का इस्तेमाल निर्माता कर्ज चुकाने में कर रहे हैं और बताया गया कि प्रोडक्शन हाउस ने अपने 80 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अब बातचीत में निर्माता वाशु ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग का रिनोवेशन किया जा रहा है और वह कई सालों से एक ही टीम के साथ काम कर रहे हैं और उन्हें कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


बकाया ना मिलने की क्रू मेंबर्स ने की थी शिकायत
इससे पहले कई क्रू मेंबर्स ने बकाया वेतन ना मिलने की शिकायत सोशल मीडिया पर की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्माता ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए थीं। वाशु ने कहा, ‘मैं पिछले 30 सालों से इस व्यवसाय में हूं। अगर ऐसे लोग हैं जो दावा करते हैं कि उनका पैसा हमारे पास बकाया है, तो उन्हें हमसे बात करनी चाहिए। क्या उनका पूजा एंटरटेनमेंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट है? क्या उन्होंने इसके बारे में कोई शिकायत की है?’ 
विज्ञापन

BB OTT 3: सना मकबूल ने दीपक चौरसिया से प्यार को लेकर पूछा मजेदार सवाल, पत्रकार ने भी दिया दिलचस्प जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव में नहीं आने वाले वाशु भगनानी
निर्माता ने आगे कहा, ‘सोशल मीडिया पर चिल्लाने के बजाय इस समस्या को सुलझाने के कई तरीके हैं। अगर कोई समस्या है, तो हम उसका समाधान करेंगे। कोई भी भाग नहीं रहा है। कृपया मेरे कार्यालय में आएं, हमसे बात करें, हमें अपने दस्तावेज दें और हमें चीजों को सुलझाने के लिए 60 दिन दें। मैं किसी दबाव या ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकने वाला।’ 

ऑफिस बेचने की बात को बताया अफवाह
निर्माता वाशु भगनानी ने अपने ऑफिस और कार्यालय बेचने की जगह के सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि इसे रिनोवेट किया जा रहा है। बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज के साथ ही इस पर काम शुरू हो गया था। उन्होंने आगे कहा कि व्यवसाय में हिट और फ्लॉप होना सामान्य बात है और वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट, एक एनीमेशन सीरीज पर काम कर रहे हैं। 
Celeb: अपनी शादी में मां की साड़ी और गहनों में दिखीं ये हसीनाएं, लिस्ट में नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed