{"_id":"667a8e9af4f34f4f63036175","slug":"bigg-boss-ott-3-contestant-sana-asked-deepak-chaurasia-what-if-he-would-fall-in-love-with-someone-in-the-house-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BB OTT 3: सना मकबूल ने दीपक चौरसिया से प्यार को लेकर पूछा मजेदार सवाल, पत्रकार ने भी दिया दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT 3: सना मकबूल ने दीपक चौरसिया से प्यार को लेकर पूछा मजेदार सवाल, पत्रकार ने भी दिया दिलचस्प जवाब
Tue, 25 Jun 2024 03:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:02 PM IST
सार
'बिग बॉस' ओटीटी के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच शो के प्रतिभागी और पत्रकार दीपक चौरसिया से सना ने प्यार पर एक मजेदार सवाल पूछा, जिसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
विज्ञापन
सना मकबूल-दीपक चौरसिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस' ओटीटी सीजन 3 बीते शुक्रवार से शुरू हो चुका है। इस सीजन के सारे प्रतिभागी शो में अपना-अपना खेल शुरू भी कर चुके हैं। इस बार इस शो में मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने हाल में ही बिग बॉस के घर में अपने लव लाइफ को लेकर बात की। इस रियलिटी शो के तीसरे दिन उन्होंने शो की एक और प्रतिभागी सना से इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
सना ने दीपक से पूछा प्यार पर मजेदार सवाल
बीते दिनों ही 'बिग बॉस' ओटीटी 3 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। इस सीजन में अनिल कपूर शो की मेजबानी कर रहे हैं। इस बार शो में दीपक चौरसिया, अरमान मलिक और उनकी पत्नियां- पायल और कृतिका, चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी,सना मकबूल ,विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, साई केतन राव, मुनीषा खटवानी, नीरज गोयत, सना सुल्तान खान, रैपर नैज़ी और पोलोमी पोलो दास भी शामिल हैं। इस दौरान शो सना ने दीपक से लव लाइफ को लेकर एक सवाल किया, जिस पर दीपक ने काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
विज्ञापन
Bollywood Actress: कैट लवर्स हैं आपकी चहेती ये हसीनाएं, लिस्ट में आलिया से लेकर जैकलीन का नाम है शामिल
विज्ञापन
दीपक पर है छह बहनों की जिम्मेदारी
शो के दौरान सना ने दीपक से पूछा कि अगर उन्हें बिग बॉस के घर में किसी से प्यार हो जाए, तो वह क्या करेंगे। इसका दीपक ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, "पता है सना, अनिल कपूर की जवानी जाती नहीं और मेरी आती नहीं। मेरी जिंदगी में सिर्फ दो लोग हैं, जिनसे मुझे प्यार है और दोनों की तस्वीरें देखो यहां पर रखी हैं।" उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि उनकी छह बहने हैं और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी है, इसलिए उन्होंने शादी के बाद कभी भी किसी से प्यार करने के बारे में नहीं सोचा।
Celeb: अपनी शादी में मां की साड़ी और गहनों में दिखीं ये हसीनाएं, लिस्ट में नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी भी शामिल
'बिग बॉस' ओटीटी 3 के बारे में अधिक जानकारी
बताते चलें कि बिग बॉस ओटीटी लोकप्रिय टीवी शो 'बिग बॉस' फ्रैंचाइजी का डिजिटल संस्करण है। इसे सबसे पहले कलर्स चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म वूट पर शुरू किया गया था, जिसमें फिल्म निर्माता करण जौहर ने मेजबानी की थी। हालांकि, इसके बाद दूसरे सीजन की मेजबानी 'बिग बॉस' के टीवी संस्करण वाले मेजबान सलमान को दे दी गई। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन काफी लोकप्रिय हुआ था। इस साल 'बिग बॉस' ओटीटी के तीसरे सीजन की मेजबानी अभिनेता अनिल कपूर कर रहे हैं।
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी ने साझा कीं शादी की तस्वीरें, बोलीं- दो प्यार करने वालों के लिए पूरी कायनात एक हो गई