फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varinder Ghuman actor and International bodybuilder dies of heart attack Know About his career and life story

कौन थे वरिंदर सिंह घुम्मण? सलमान और नोरा फतेही संग कर चुके थे काम, अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान आया हार्ट अटैक

Thu, 09 Oct 2025 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Oct 2025 09:39 PM IST
सार

Varinder Ghuman Death: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण नहीं रहे। वह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे। सलमान खान सहित कई फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुके वरिंदर कौन थे? जानिए

विज्ञापन
Varinder Ghuman actor and International bodybuilder dies of heart attack Know About his career and life story
वरिंदर सिंह घुम्मण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन से प्रशंसक अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और दुखद खबर आई है। 'द हीमैन ऑफ इंडिया' के नाम से लोकप्रिय रहे अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट के चलते वरिंदर का निधन हुआ है। साल 2009 में उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था। वरिंदर ने कई चर्चित फिल्मी हस्तियों के साथ काम किया था, जिनमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन

Varinder Ghuman actor and International bodybuilder dies of heart attack Know About his career and life story
वरिंदर सिंह, सलमान खान, मिलाप झावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी और पंजाबी इंडस्ट्री में किया था काम
वरिंदर यूं तो बॉडीबिल्डिंग के लिए मशहूर थे। मगर इसके अलावा सिनेमा की दुनिया में भी उन्होंने अपना दमखम दिखाया था। उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया। वरिंदर ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। इसके अलावा 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' और 'मरजावां' में भी उन्होंने अभिनय किया था।

'मरजावां' में विलेन बनकर छाए थे वरिंदर
फिल्म 'टाइगर 3' में वरिंदर ने पाकिस्तानी जेल गार्ड शकील का किरदार अदा किया था। फिल्म 'मरजावां' में पंजाब के मशहूर पहलवान वरिंदर सिंह ने विलेन का रोल निभाया। फिल्म का निर्देशन मिलाप झावेरी ने किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Singh Ghuman (@veervarindersinghghuman)


विज्ञापन
विज्ञापन

Varinder Ghuman actor and International bodybuilder dies of heart attack Know About his career and life story
कबड्डी वन्स अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में निभाया था लीड रोल
वरिंदर ने 'कबड्डी वन्स अगेन' (2012) में लीड भूमिका अदा की थी। वे शिंगारा सिंह सिंह के रोल में नजर आए थे। 'कबड्डी वन्स अगेन' पंजाबी फिल्म थी। इसी से उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। वरिंदर घुम्मण ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम रोशन किया। वरिंदर ने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह प्रथम भारतीय बॉडीबिल्डर हैं जिन्हें आईएफबीबी प्रो कार्ड मिला। 2011 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्रिक्स में सफलता मिली।

विज्ञापन

कैसे हुआ निधन?
वरिंदर घुम्मण बाजू का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए फोर्टिस अस्पताल अमृतसर गए थे। वह अकेले ही जालंधर बस्ती शेख स्थित घर से निकले थे। क्योंकि यह माइनर ऑपरेशन था। इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया और मौत हो गई। वरिंदर के आकस्मिक निधन से पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed