Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला से लेकर पूनम पांडे तक, इन सेलेब्स के आउटफिट्स और अदाओं ने फैंस का खींचा ध्यान
Celebs At Fashion Event: इन दिनों मुंबई में एक फैशन इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आज रविवार के दिन उर्वशी रौतेला, पूनम पांडे से लेकर एलनाज नौरोजी जैसे तमाम सलेब्स ने हिस्सा लिया। उनके रैंप वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
विस्तार
सपनों के शहर मुंबई में एक फैशन इवेंट चल रहा है, जहां कई सेलेब्स जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसमें उर्वशी रौतेला, पूनम पांडे जैसे सेलेब्स खूबसूरत आउटफिट्स में रैंप वॉक करते दिख रहे हैं। इनकी अदाएं और ड्रेस नेटिजंस का ध्यान खींच रही हैं। देखें वीडियोज।
परी बन उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। साथ ही उन्होंने दो पंख भी लगा रखे हैं, जो उन्हें परी वाला लुक दे रहा है। फुल कॉन्फिडेंस के साथ वो रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
पूनम पांडे की अदाओं ने खींचा ध्यान
मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने डार्क और लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस वीडियो में उनकी अदाएं दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: BB 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा के सपोर्ट में उतरीं गौहर खान, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
एलनाज नौरोजी ने ब्लू ड्रेस में किया रैंप वॉक
एलनाज नौरोजी एक ईरानी और जर्मन मॉडल-अभिनेत्री हैं। उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस में रैंप वॉक किया।
लॉरेन गॉटलिब ने लगाए ठुमके
लॉरेन गॉटलिब अमेरिकन डांसर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने डिजाइनर ड्रेस पहन रखी है। लॉरेन ने स्टेज पर आते ही क्यूट मूमेंट्स दिए और हलके-फुलके ठुमके भी लगाए, जो नेटिजंस को ध्यान खींच रहा है।