फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   urfi javed threats to leak morphed pictures actress says she will take action

Uorfi Javed: उर्फी जावेद को मिली AI से बनाईं अश्लील तस्वीरें लीक करने की धमकी, बोलीं- ऐसे लोग समाज पर धब्बा

Tue, 09 Sep 2025 09:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 09 Sep 2025 09:46 PM IST
सार

Uorfi Javed Reaction on Morphed Images Threat: उर्फी जावेद ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें उनकी AI से बनाई गईं अश्लील तस्वीरों को शेयर करने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन
urfi javed threats to leak morphed pictures actress says she will take action
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फलुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेसिंग स्टाइल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर मिली एक गंभीर धमकी के कारण चर्चा में हैं। उर्फी ने खुद खुलासा किया है कि एक शख्स ने उन्हें अश्लील और एडिटेड तस्वीरें लीक करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर किया खुलासा
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस शख्स का प्रोफाइल स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसने उन्हें तस्वीरें छेड़छाड़ कर भेजी थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि यह व्यक्ति उन्हें मॉर्फ की गई तस्वीरें लीक करने की धमकी दे रहा है। उर्फी ने यह भी साफ किया कि वो इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन


अश्लील तस्वीरें लीक कर दूंगा...', उर्फी जावेद को मिल रही धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- ऐसे मर्द समाज पर धब्बा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


'ऐसे लोग समाज पर धब्बा हैं'
उर्फी ने अपने बयान में कहा कि तकनीक का गलत इस्तेमाल करने वाले ऐसे लोग समाज पर कलंक हैं। उन्होंने दूसरी महिलाओं से भी अपील की कि अगर किसी को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े तो डरने के बजाय तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। उर्फी का कहना है कि गलती महिलाओं की नहीं बल्कि उन पुरुषों की है जो इस तरह की हरकतों से महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं।


ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ के लिए शानदार रहा मंगलवार, ‘परम सुंदरी’ का हुआ बुरा हाल

रिलेशनशिप को लेकर चर्चा
हाल ही में उर्फी जावेद अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली से है और वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। इस बयान के बाद से ही उनके निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चाएं होने लगी थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




वर्कफ्रंट पर एक्टिव हैं उर्फी
उर्फी जावेद का करियर रियलिटी शोज से आगे बढ़ता रहा है। वह करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' में नजर आई थीं और पोकर प्लेयर निकिता लूथर के साथ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, वह पहले 'फॉलो कर लो यार' जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। खबर है कि शो का दूसरा सीजन भी जल्द आ सकता है, जिसमें उर्फी की एंट्री की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed