Uorfi Javed: उर्फी जावेद बोलीं- मैं राज करना चाहती हूं, तब तक नहीं रुकूंगी जब तक शाहरुख खान..
'फॉलो कर लो यार' सीरीज से सुर्खियां बटोर रही उर्फी जावेद का कहना हैं कि वो राज करना चाहती हैं और अगर कोई उनकी तरह कोशिश करके सफल हो जाएगा तो वो खुश हो जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दुनिया में एक नाम ऐसा है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है और वो है उर्फी जावेद। इन दिनों वो अपनी डेब्यू सीरीज 'फॉलो कर लो यार' से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 23 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो चुकी है। एक हालिया साक्षात्कार में उर्फी ने अपने कामकाज और करियर को लेकर खुलकर बातचीत की।
Arshad-Prabhas: अरशद वारसी की प्रभास पर 'जोकर' वाली टिप्पणी पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बयान से पलट दिया खेल
शाहरुख खान वाले मुकाम को हासिल करना चाहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद अभिनेता शाहरुख खान की तरह मशहूर होना चाहती हैं। उनका कहना है कि जब तक वो किंग खान वाले मुकाम पर नहीं पहुंच जातीं, तब तक रुकने वाली नहीं हैं। उर्फी ने कहा कि वो राज करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई उनकी (ऊर्फी) तरह महत्वाकांक्षी नहीं हो सकता। कुछ इंसान केवल अपना अस्तित्व चाहते हैं और हर किसी को पैसा, फेम और सफलता नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें हतोत्साहित करने का काम किया, लेकिन वो कभी अपने रास्ते से पीछे नहीं हटी।
Kriti Sanon: 'कभी-कभी मेरे पास कोई ऐसा नहीं होता जो कॉल करे', इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने पर छलका कृति का दर्द
मैं खुद ही अपने लिए मौके बनाती हूं: उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने कहा कि हर कोई उनके खिलाफ था और इसके बावजूद उन्होंने वही किया जो वो करना चाहती थीं। उर्फी ने ये सब बातें इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में बताई। उन्होंने कहा कि वो खुद ही अपने लिए मौके बनाती हैं। अगर कोई उनकी तरह कोशिश करके सफल हो जाएगा तो वो खुश हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वो अपनी एक ऐसी दुनिया बनाने में जुटी हुई हैं, जिसमें वो काफी मशहूर हो।
Pradeep Bandekar Death: फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, शाहरुख-आमिर ने जताया शोक