{"_id":"663d9c23bf3ba08c1a0d0980","slug":"tom-hiddleston-to-play-the-role-of-edmund-hillary-in-film-tenzing-search-for-lead-hero-is-underway-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tenzing Movie: टॉम हिडलस्टन निभाएंगे एडमंड हिलेरी का किरदार, तेनजिंग नोर्गे के लिए जारी है हीरो की तलाश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tenzing Movie: टॉम हिडलस्टन निभाएंगे एडमंड हिलेरी का किरदार, तेनजिंग नोर्गे के लिए जारी है हीरो की तलाश
Fri, 10 May 2024 09:31 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 09:31 AM IST
सार
शेरपा तेनजिंग नोर्गे के जीवन पर आधारित फिल्म 'तेनजिंग' के लिए मुख्य किरदार की तलाश की जा रही है। इसकी कहानी ल्यूक डेविस ने लिखी है। इसके निर्माता लिज वॉट्स, एमिल शर्मन, इयान कैनिंग, ल्यूक डेविस और जेनिफर पीडोम हैं।
विज्ञापन
टॉम हिडलस्टन
- फोटो : इंस्टाग्राम @twhiddleston
विस्तार
हॉलीवुड में जल्द ही शेरपा तेनजिंग नोर्गे के जीवन पर फिल्म बनने वाली है। तेनजिंग नोर्गे ने 29 मई, 1953 को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की पहली चढ़ाई की थी। उनके साथ एडमंड हिलेरी ने भी यह कारनामा किया था। अब उनकी जिंदगी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है। इस फिल्म पर प्रोडक्शन कंपनी सी-सॉ फिल्म्स काम कर रही है।
विज्ञापन
Rajkummar Rao: इन हॉरर टीवी शो को देखकर डर जाते थे राजकुमार राव, मां के बिना टॉयलेट करने भी नहीं जाते थे
विज्ञापन
तेनजिंग नोर्गे के किरदार के लिए अभिनेता की तलाश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल इस फिल्म में तेनजिंग नोर्गे के किरदार के लिए अभिनेता की तलाश जारी है। फिल्म में एडमंड हिलेरी का किरदार टॉम हिडलस्टन निभाएंगे, जबकि ऑस्कर विजेता अभिनेता विलेम डैफो कर्नल जॉन हंट की भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
Sonakshi Sinha: 'खुद को फिर से माल नहीं बुलवा सकती', हीरामंडी की सफलता के बीच सोनाक्षी के बयान से मची हलचल
ल्यूक डेविस ने लिखी फिल्म की कहानी
इस फिल्म को ऑस्ट्रेलियन फिल्ममेकर जेनिफर पीडोम बना रही हैं। उनके शेरपा समुदाय के साथ काफी अच्छे संबंध हैं। दरउसल, उन्होंने 'शेरपा' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। उसी दौरान उनका रिश्ता शेरपा समुदाय के साथ बना था। फिल्म की कहानी ल्यूक डेविस ने लिखी है। इसके निर्माता लिज वॉट्स, एमिल शर्मन, इयान कैनिंग, ल्यूक डेविस और जेनिफर पीडोम हैं। वहीं, साइमन गिलिस, डेविड मिचॉड और नोरबू तेनजिंग एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
Manisha Koirala: 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं मनीषा कोइराला, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा