फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: 'खुद को फिर से माल नहीं बुलवा सकती', हीरामंडी की सफलता के बीच सोनाक्षी के बयान से मची हलचल

Fri, 10 May 2024 09:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 May 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
Heeramandi star Sonakshi Sinha shared in an interview that now she cannot go back to being called maal
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाक्षी 'फरीदन' का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। सीरीज में सोनाक्षी के किरदार को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। अब हाल ही में, हीरामंडी की सक्सेस के बीच सोनाक्षी के एक बयान से उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Heeramandi star Sonakshi Sinha shared in an interview that now she cannot go back to being called maal
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि अब वह अपने आप को माल नहीं बुलवा सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा, ''एक कलाकार के तौर पर आपकी बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। बहुत सारे लोग हैं, जो आपकी ओर देखते हैं। मैं इस बात पर कायम हूं कि हां, मुझे कुछ बहुत बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा था। तब भी कुछ चीजें महसूस हुईं और पता चला कि लोग इसे नोटिस करते हैं, इसके बारे में बात करते हैं।"

Heeramandi star Sonakshi Sinha shared in an interview that now she cannot go back to being called maal
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा, ''अकीरा में मैं जिस तरह की भूमिकाएं निभा रही थी, उसके बाद मेरे किरदार में बदलाव को आप बहुत अच्छे से देख सकते हैं, इसलिए मैंने इसे सिर्फ कहने के लिए नहीं कहा है। मैं अपने शब्दों पर कायम हूं। मैं ऐसा नहीं करती। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी माल कहलाने की ओर लौट सकती हूं, यह एक ऐसा कदम है जो हर किसी को उठाना होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi star Sonakshi Sinha shared in an interview that now she cannot go back to being called maal
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 फिल्मों के चुनाव को लेकर सोनाक्षी ने कहा, "ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो आपका आदर करते हैं। जब मैं इंडस्ट्री में नई थी, उस समय किसी ने भी सही दिमाग से ना नहीं कहा होगा। तो मैंने उन्हें कई प्रोजेक्ट्स के लिए मना किया। कुछ चीजें तब भी खराब लगीं। फिर आप बड़े होते हैं और लोग इसे नोटिस करते हैं, इसके बारे में बात करते हैं और इसे आपके ध्यान में लाते हैं।"

विज्ञापन
Heeramandi star Sonakshi Sinha shared in an interview that now she cannot go back to being called maal
हीरामंडी: द डायमंड बाजार - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई मशहूर सितारों ने अपनी अदायगी का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं।

Manisha Koirala: 'हीरामंडी' की शूटिंग के दौरान डिप्रेशन में थीं मनीषा कोइराला, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed