फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   tollywood actress suchandra dasgupta dies after being hit by a lorry in baranagar

Suchandra Dasgupta: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अभिनेत्री सुचंद्रा दासगुप्ता की सड़क हादसे में मौत

Sun, 21 May 2023 01:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 21 May 2023 01:00 PM IST
सार

सुचंद्रा टेलीविजन पर काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्हें गौरी एल सहित कई धारावाहिकों में अभिनय करते देखा गया था। वह शनिवार को भी सीरियल की शूटिंग पूरी करके वापस लौट रही थीं।

विज्ञापन
tollywood actress suchandra dasgupta dies after being hit by a lorry in baranagar
सुचंद्रा दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। शूटिंग से लौटते वक्त एक बंगाली टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत हो गई है। खबरों के अनुसार सूत्रों शनिवार रात सुचंद्रा दासगुप्ता एक एप बाइक से शूटिंग के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान बारानगर थाने के घोषपाड़ा के पास एक लॉरी ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के कारण बीटी रोड पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह हालातों पर काबू पाया। पुलिस ने हत्यारे लॉरी चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


शूटिंग से लौट रही थीं वापस
सुचंद्रा टेलीविजन पर काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्हें गौरी एल सहित कई धारावाहिकों में अभिनय करते देखा गया था। वह शनिवार को भी सीरियल की शूटिंग पूरी करके वापस लौट रही थीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अभिनेत्री एप बाइक से घर लौट रही थीं। बड़ानगर जंक्शन के पास सिग्नल पर बाइक के सामने एक साइकिल आ गई। बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और सुचंद्र बाइक से गिर गईं। उसी वक्त पीछे से एक 10 पहिया वाहन ने उनको कुचल दिया। एक्ट्रेस ने हेलमेट पहना हुआ था, हादसे में उस हेल्मेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: रियल लाइफ से लिया गया गैंग्स ऑफ वासेपुर का 'परमीशन' वाला सीन, नवाजुद्दीन ने सुनाया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूबर का भी हो चुका है निधन
सुचंद्रा दासगुप्ता छोटे पर्दे के लोकप्रिय बंगाली धारावाहिक ‘गौरी’ में सह-अभिनेत्री के रूप में काम करती थीं। इस धारावाहिक से सुचंद्रा दास को काफी लोकप्रियता मिली थी और उनका काफी बड़ा फैनबेस तैयार हो गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही लोकप्रिय यूट्यूबर अमित मंडल की पिछले फरवरी में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह एक सड़क दुर्घटना में पहले बुरी तरह से घायल हो गया था, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed