Danish Alfaaz: सिंगर दानिश अल्फाज के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया रेप-दहेज उत्पीड़न केस, पुलिस ने की दर्ज की FIR
फेमस सिंगर दानिश अल्फाज मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सिंगर की पत्नी ने उनके खिलाफ रेप व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।
विस्तार
टिक टॉक स्टार और सिंगर दानिश अल्फाज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दानिश अल्फाज पर उनकी पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दानिश पर कथित तौर पर बलात्कार और क्रूरता के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 498 के तहत टिकटॉक स्टार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश अल्फाज की पत्नी सोमवार 27 मार्च को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने अपने पति दानिश अल्फाज पर बेहद ही गंभीर आरोप लगा है। दानिश की पत्नी ने दानिश अल्फाज पर बलात्कार, अननैचुरल सेक्स, दहेज उत्पीड़न और धोखा देने जैस आरोप हैं। दानिश की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके साथ उन्हीं के घर में बेहद गलत बर्ताव किया जा रहा है।
दानिश की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दानिश अल्फाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अननैचुरल सेक्स), 498(a) (गैरकानूनी रूप से शोषण और मांग), 406 (धोख देना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दानिश अल्फाज अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की मानें इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बड़ी गंदी जुबान है इनको पागलखाने भेज देना चाहिए.., जया बच्चन ने कुणाल नायर को जमकर लताड़ा