हॉलीवुड के मशहूर शो द बिग बैंग थ्योरी पर बवाल मचा हुआ है। इस शो में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की बेहद घटिया तुलना की गई है। हाल ही में इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से शो को हटाने की मांग की है। उनका कहना था कि इस शो में जिस तरीके से माधुरी दीक्षित पर कमेंट किया गया है, वह बेहद अपानजनक है। इस पूरे मामले पर अब जया बच्चन भी कुणाल नायर पर जमकर भड़की हैं। उन्होंने कुणाल को पागलखाने भेजने की बात कर डाली है।
2 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में जया बच्चन ने एक संस्थान को दिए इंटरव्यू में जमकर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा, 'क्या यह आदमी कुणाल नायर पागल है? बड़ी गंदी जुबान है, उसे तो पागलखाने भेज देना चाहिए। यह सवाल तो उसके परिवार से पूछना चाहिए कि इस कमेंट पर उनको कैसा लगता।'
इसे भी पढ़ें- Pathaan: पठान में यूजर्स को नहीं पसंद आया दीपिका का 'सलाम', बोले-एक ही चीज बोलनी थी वो भी सही नहीं
3 of 5
उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : social media
इसपर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यह कैसा बेतुका कमेंट है। मुझे इस एपिसोड का कोई आइडिया नहीं है, इसलिए मुझे कमेंट नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर यह बात सच है तो ये उनकी घटिया मेंटलिटी को दर्शाता है। हैरानी हो रही है कि उनको यह सच में मजाकिया लगता है।
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : instagram
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर बिग बैंग थ्योरी का लेटेस्ट एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड के पहले सीजन में जिम पार्सन्स ने अपने किरदार में वो माधुरी और ऐश्वर्या की तुलना करते हैं। डायलॉग में वह कहते हैं- 'ऐश्वर्या गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं।' इसके बाद कुणाल नायर ने कहा, 'ऐश्वर्या राय देवी की तरह थीं और उनकी तुलना में माधुरी दीक्षित लेपरस प्रॉस्टिट्यूट हैं।'
5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
इस तरीके के कमेंट्स के बाद से तो फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। माधुरी और ऐश्वर्या के लिए इस तरीके के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। यही वजह है कि मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को इसके लिए नोटिस तक जारी कर दिया है।