OG Worldwide Box Office Collection day 1: ओपनिंग डे पर 'ओजी' का धमाका, मेकर्स का दावा- 'कमाई 150 करोड़ पार'
They Call Him OG Day 1 Worldwide Collection: पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'ओजी' (दे कॉल हिम ओजी) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। देश में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कब्जा जमाया है। ओपनिंड डे पर फिल्म का कलेक्शन चौंकाने वाला है।
विस्तार
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार अंदाज में शुरुआत की है। कल गुरुवार 25 सितंबर को फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने प्रीमियर और पेड शोज से करीब 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'ओजी' ने कल शुक्रवार को पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 84.75 करोड़ रुपये रही।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'ओजी' का जलवा विदेशों में भी खूब है। मेकर्स का दावा है कि पहले ही दिन फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म को डीवीवी दनय्या और कल्याण दसारी ने प्रोड्यूस किया है। डीवीवी एंटरटेनमेंट के एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से पवन कल्याण की तस्वीर के साथ आंकड़ों की जानकारी दी गई है।
'ओजी' ने रच डाला इतिहास
मेकर्स ने दावा किया है कि 'ओजी' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 154 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके इतिहास रच है। बता दें कि मेकर्स ने जानकारी ग्रॉस कलेक्शन की दी है।
Idhi Pawan Kalyan Cinema…..#OG Erases History 🔥
— DVV Entertainment (@DVVMovies) September 26, 2025
Worldwide Day 1 Gross - 154 Cr+ 💥#BoxOfficeDestructorOG #TheyCallHimOG pic.twitter.com/Olf8owSSSZ
तेलुगु में सबसे ज्यादा जादू, हिंदी पट्टी में ऐसा हाल
फिल्म 'ओजी' के भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। तेलुगु में फिल्म ने पहले दिन ही 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। वहीं, तमिल में फिल्म ने सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए। हिंदी पट्टी में फिल्म 50 लाख रुपये कमा पाई। सबसे कमजोरी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में है, जहां पहले दिन इसने सिर्फ तीन लाख रुपये कमाए।
'ओजी' ने रजनीकांत की फिल्म को चटाई धूल
फिल्म 'ओजी' का धमाल सिर्फ यहीं तक नहीं रुका। इस साल ओपनिंड डे पर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इसने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को धूल चटा दी है। फिल्म 'ओजी' दूसरे नंबर पर है। इस साल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में पवन कल्याण के भतीजे और एक्टर राम चरण की 'गेम चेंजर' पहले नंबर पर है, जिसने 186 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया। दूसरे नंबर पर 154 करोड़ से ज्यादा के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 'ओजी' है। तीसने नंबर पर रजनीकांत की 'कुली' है, जिसमें ओपनिंग डे पर 151 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।