फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The director of the film mehsampur based on Chamkila massacre put the entire film on torrent also share link

Amar Singh Chamkila: चमकीला हत्याकांड पर बनी फिल्म के निर्देशक का दांव, पूरी फिल्म डाल दी टोरेंट लिंक पर

Sun, 14 Apr 2024 02:21 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

अमर सिंह चमकीला के हत्याकांड पर साल 2018 में एक फिल्म बनी थी। फिल्म का नाम 'मेहसामपुर' था। इसका निर्देशन कबीर सिंह चौधरी ने किया था। 

विज्ञापन
The director of the film mehsampur based on Chamkila massacre put the entire film on torrent also share link
फिल्म 'मेहसामपुर' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म के आने के बाद दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि निर्देशक इम्तियाज अली की इस फिल्म के पहले भी चमकीला पर फिल्म बन चुकी है। अब उसी फिल्म के निर्देशक ने एक दांव खेल दिया है।

विज्ञापन


कबीर चौधरी ने बनाई थी चमकीला हत्याकांड पर फिल्म
अमर सिंह चमकीला के हत्याकांड पर साल 2018 में एक फिल्म बनी थी। फिल्म का नाम 'मेहसामपुर' था। इसका निर्देशन कबीर सिंह चौधरी ने किया था। दिलजीत की फिल्म के साथ-साथ उनकी फिल्म भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, निर्देशक कबीर ने अपने एक्स हैंडल पर इस फिल्म का टोरेंट लिंक साझा कर दिया है।
विज्ञापन


Shahrukh Khan: कोलकाता और लखनऊ का मैच देखने पहुंचे शाहरुख, सुहाना और अबराम; सुरक्षा देख हक्के-बक्के रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर ने कहा- अपनी टेलीग्राम आईडी भेजो, मैं आपको लिंक भेज दूंगा
कबीर ने टोरेंट लिंक शेयर करते हुए लिखा, "अफसोस की बात है कि चमकीला से जुड़े मेहसामपुर के तीनों मुख्य किरदार अब दूसरी तरफ चले गए हैं। आप इस फिल्म को यहां देख सकते हैं या फिर मुझे अपनी टेलीग्राम आईडी भेज सकते हैं। मैं आपको लिंक भेज दूंगा।"




आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं चमकीला
पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की साल 1988 में हत्या कर दी गई थी। उस दौरान उनकी उम्र केवल 27 साल थी। चमकीला अपने संगीत की वजह से आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज भी कई पंजाबी गानों में उनके नाम का जिक्र होता रहता है।

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने एयर इंडिया पर लगाया सूटकेस से छेड़छाड़ का आरोप, कहा- मेरे सारे कपड़े खराब हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed