{"_id":"661b81183209b5e86c0014ed","slug":"shahrukh-khan-suhana-khan-abram-arrived-kolkata-to-watch-the-ipl-match-between-kkr-and-lsg-amid-heavy-security-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: कोलकाता और लखनऊ का मैच देखने पहुंचे शाहरुख, सुहाना और अबराम; सुरक्षा देख हक्के-बक्के रह गए लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shahrukh Khan: कोलकाता और लखनऊ का मैच देखने पहुंचे शाहरुख, सुहाना और अबराम; सुरक्षा देख हक्के-बक्के रह गए लोग
Sun, 14 Apr 2024 12:40 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:40 PM IST
सार
शाहरुख खान अपनी टीम का मैच देखने के लिए कोलकाता पहुंचे गए हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
शाहरुख, सुहाना और अबराम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार शाहरुख खान आईपीएल के दौरान अक्सर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आते हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। केकेआर का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होने वाला है। यह मैच आज शाम को खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए भी शाहरुख खान कोलकाता पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सुहाना और अबराम भी देखेंगे मैच
शाहरुख खान अपनी टीम केकेआर का मैच देखने के लिए कोलकाता आ चुके हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बेटा अबराम खान भी मैच देखने आए हैं। इस दौरान तीनों ही कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शाहरुख के ही किसी प्रशंसक ने एक्स पर साझा किया है।
विज्ञापन
Look at the security ! Mahn..#ShahRukhKhan #KKRvsLSG pic.twitter.com/XyKTJCQBuW
विज्ञापन विज्ञापन— firoj (@FirojAh73036204) April 14, 2024
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ को नहीं हजम हुई शाहरुख की बात, बेस्ट एक्टर कहे जाने पर बोले- मूड में होंगे
सुरक्षा देखकर दंग रह गए लोग
वायरल वीडियो कोलकाता एयरपोर्ट का है। इसे शाहरुख के एक फैन ने साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "सुरक्षा तो देखो!! यार..." इस वीडियो में सबसे पहले शाहरुख की बेटी सुहाना एयरपोर्ट से बाहर जाती दिखाई दीं। उनके पीछे-पीछे शाहरुख और अबराम बाहर आए। इस मौके पर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रही।
इन मुकाबलों में भी शाहरुख ने बढ़ाया था टीम का हौसला
शाहरुख खान इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दिखाई दिए थे। इसके अलावा विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के मैच में भी शाहरुख ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया था। इस मैच में केकेआर ने जीत दर्ज की थी। मुकाबले के बाद शाहरुख ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी थी।
Game Changer: राम चरण ने खुद बताया कब रिलीज होगी 'गेम चेंजर', तीन साल से इंतजार कर रहे हैं दर्शक