फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Bads Of Bollywood Star Raghav Juyal Reveals Why Aryan Khan Not Smile In Front Of Camera He Is In Attitude

Aryan Khan: ‘उन्हें एटीट्यूड में रहना पसंद है’, राघव जुयाल ने बताया क्यों कैमरे के सामने नहीं हंसते हैं आर्यन

Tue, 16 Sep 2025 06:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 16 Sep 2025 06:02 PM IST
सार

Raghav Juyal On Aryan Khan: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे आर्यन खान को लेकर राघव जुयाल ने एक खुलासा किया है। राघव ने बताया है कि आर्यन क्यों कभी कैमरे के सामने मुस्कुराते नहीं हैं।

विज्ञापन
The Bads Of Bollywood Star Raghav Juyal Reveals Why Aryan Khan Not Smile In Front Of Camera He Is In Attitude
आर्यन खान और राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@___aryan___ और @raghavjuyal

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पहला शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ अपनी रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आर्यन खान को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए काफी कम देखा गया है। अब ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा होने वाले अभिनेता राघव जुयाल ने आर्यन खान के कैमरे के सामने स्माइल न करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन

वह मुस्कुराने से डरते हैं
द बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने अपने निर्देशक आर्यन खान को लेकर बात की। राघव ने कहा कि आर्यन को कैमरे के सामने मुस्कुराने का डर है। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते नहीं हैं। उनको एटीट्यूड में रहना बहुत पसंद है। लेकिन हमारे साथ वह मजे भी करते हैं। उनमें एक बच्चों जैसी ऊर्जा है। लेकिन कैमरे के सामने उनकी आदत है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है और लड़कियों को भी।

विज्ञापन

राघव बोले- मैं एक दिन आर्यन को जरूर हंसाऊंगा
राघव ने आगे कहा कि मैंने उनको बोला है कि मैं एक दिन तुमको हंसाऊंगा जरूर कैमरा के आगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि 'नहीं नहीं भाई ऐसा मत करो।' उसके बाद से वो जब भी मुझसे मिलते हैं मैं उनको बोलता हूं मैं तुम्हें पक्का हंसाऊंगा जरूर। इसी दौरान साथ में मौजूद लक्ष्य लालवानी ने आर्यन को लेकर कहा कि अगर वह कभी हंसते भी हैं, तो उसकी तस्वीरें कभी बाहर नहीं आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Diljit Dosanjh: आखिर आर्यन खान को देख क्यों चौंके दिलजीत? बताया ये सच, बोले- ‘जब मैं गाना शूट कर रहा था, तो…’

18 सितंबर से स्ट्रीम होगी सीरीज
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। इस सीरीज में बॉलीवुड की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल के अलावा बॉबी देओल, सहर बंबा और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा शो में तमाम सितारों के कैमियो भी हैं। जिनमें करण जौहर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, सलमान खान और आमिर खान समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed