फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Academy shares Shah Rukh Khan iconic speech Clip from Movie Om Shanti Om directed by Farah Khan

'द एकेडमी' ने शेयर किया शाहरुख खान का 'इतनी शिद्दत' डायलॉग; नेटिजंस बोले- 'ऑस्कर देने को अभी देर नहीं हुई'

Fri, 17 Apr 2026 08:46 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 17 Apr 2026 08:46 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का डायलॉग 'इतनी शिद्दत से' खूब लोकप्रिय है। हाल ही में द अकेडमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो साझा किया है। इस पर नेटिजंस के दिलचस्प रिएक्शंस आ रहे हैं।

विज्ञापन
The Academy shares Shah Rukh Khan iconic speech Clip from Movie Om Shanti Om directed by Farah Khan
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान को चाहने वाले दुनियाभर में हैं। उनकी फिल्मों की गूंज भी विदेशों तक पहुंचती है। साल 2007 में आई किंग खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' का चर्चित 'इतनी शिद्दत' डायलॉग हाल ही में द एकेडमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

The Academy shares Shah Rukh Khan iconic speech Clip from Movie Om Shanti Om directed by Farah Khan
ओम शांति ओम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

एकेडमी ने लिखा- 'किस्मत की एक बात है, कभी चूकती नहीं'
इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी ने बीते दिनों शाहरुख खान और काजोल की फिल्म  'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। दरअसल, एकेडमी ने अपने ट्रैवल रोमांस फिल्म के पोस्टर पर इस फिल्म को जगह दी थी। अब एकेडमी ने शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का एक डायलॉग साझा किया है। 'द अकेडमी' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह क्लिप साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'किस्मत की एक बात, यह कभी चूकती नहीं'। 

'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'; कंगना रनौत ने की 'क्वीन 2' की पुष्टि; दिवंगत गायिका आशा भोसले को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

The Academy shares Shah Rukh Khan iconic speech Clip from Movie Om Shanti Om directed by Farah Khan
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म है ओम शांति ओम'
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसे फराह खान, मुश्ताक शेख और मयूर पुरी ने लिखा था। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर नजर आए। दीपिका पादुकोण की यह डेब्यू फिल्म थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Academy (@theacademy)


विज्ञापन

नेटिजंस ने लिखा, 'ऑस्कर के लिए देर नहीं हुई'
एकेडमी के इस पोस्ट पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि फिल्म को ऑस्कर मिलना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अब भी ऑस्कर के लिए देर नहीं हुई है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किंग के सामने ऑस्कर भी झुकता है'। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed