फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut recalls dancing to Asha Bhosle Hungama Ho Gaya Song in Queen film confirms shooting for sequel

'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'; कंगना रनौत ने की 'क्वीन 2' की पुष्टि; दिवंगत गायिका आशा भोसले को किया याद

Fri, 17 Apr 2026 07:57 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 17 Apr 2026 07:57 AM IST
सार

Kangana Ranaut On Queen: अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे दूसरे पार्ट पर काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने दिवंगत गायिका आशा भोसले को भी याद किया। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut recalls dancing to Asha Bhosle Hungama Ho Gaya Song in Queen film confirms shooting for sequel
कंगना रनौत-आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्वीन'  (2014) ने कंगना रनौत के करियर को एक अहम मोड़ दिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। साथ ही कंगना को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। दिलचस्प बात यह है कि वर्षों बाद कंगना और विकास इस फिल्म का दूसरा पार्ट ला रहे हैं। कंगना ने भी 'क्वीन 2' की पुष्टि कर दी है। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut recalls dancing to Asha Bhosle Hungama Ho Gaya Song in Queen film confirms shooting for sequel
फिल्म 'क्वीन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कंगना बोलीं- 'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'
कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है? तो कंगना ने फिल्ममेकर विकास बहल के साथ अपने कोलैबोरेशन की बात कंफर्म करते हुए कहा, 'विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut recalls dancing to Asha Bhosle Hungama Ho Gaya Song in Queen film confirms shooting for sequel
कंगना रनौत - फोटो : एक्स

कंगना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
हालांकि, कंगना ने 'क्वीन 2' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने पहली फिल्म में काम करने के अपने अनुभव याद किए। साथ ही मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में आशा ताई के मशहूर गाने "हंगामा हो गया" पर डांस करने का मौका मिला था। कंगना ने बताया, 'दिल टूट गया। मुझे इस नुकसान का बहुत ज्यादा दुख है, क्योंकि ऐसे लोग सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं। ऐसे लोग दोबारा नहीं होंगे'। 

Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर; जानें ‘मटका किंग’ ने खेली कैसी बाजी? पढ़ें रिव्यू

आशा भोसले से जुड़ी याद की साझा
जब हम 'क्वीन' बना रहे थे, तो हम फिल्म में 'हंगामा' गाना डालना चाहते थे और विकास ने कहा कि हम इसे दोबारा रिकॉर्ड करेंगे। मैंने कहा, 'आप उस आवाज को हटा नहीं सकते। आपको वैसी आवाज दोबारा नहीं मिलेगी। इसलिए, हमने आशा जी की आवाज में ही उस गाने को दोबारा बनाया'। बता दें कि भारत की प्रख्यात गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed