{"_id":"68d6c502b96d0dccaf02e429","slug":"thamma-trailer-released-ayushmann-rashmika-nawazuddin-horror-comedy-universe-2025-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thamma: हॉरर-रोमांस के अनोखे मेल से कॉमेडी तक, 'थामा' के ट्रेलर को खास बनाती हैं यह पांच बातें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thamma: हॉरर-रोमांस के अनोखे मेल से कॉमेडी तक, 'थामा' के ट्रेलर को खास बनाती हैं यह पांच बातें
Fri, 26 Sep 2025 10:46 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 26 Sep 2025 10:46 PM IST
सार
Thamma Trailer: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे कलाकारों की मौजूदगी के साथ थामा का ट्रेलर आ चुका है। हॉरर-कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस का तड़का यूनिवर्स की इस फिल्म को खास बना रहा है। आइए जानते हैं, ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिला।
विज्ञापन
थामा
- फोटो : Youtube Maddock Films
विस्तार
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'थामा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस नई फिल्म के ट्रेलर में काफी कुछ खास देखने को मिला। यूनिवर्स में दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एंट्री से लेकर कॉमेडी हॉरर के साथ रोमांस जुड़ने तक, आइए जानते हैं फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
थामा
- फोटो : Youtube Maddock Films
कॉमेडी का भरपूर तड़का
ट्रेलर की शुरुआत से ही हल्के-फुल्के कॉमेडी डायलॉग्स दर्शकों को हंसाते हैं। यह अंदाज पिछली फिल्म ‘मुंज्या’ में थोड़ी कमी महसूस कराता था, जिसे इस बार मेकर्स ने पूरी तरह भरने की कोशिश की है। हास्य के जरिए डर और सस्पेंस को बैलेंस करना ही इस ट्रेलर की सबसे बड़ी खूबी नजर आ रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Thamma Trailer Reaction: ‘लप्पू सा आलोक..’, यूजर्स को भाया थामा का ट्रेलर; भेड़िया का नया लुक देख हुए उत्साहित

आयुष्मान-रश्मिका से राजकुमार-श्रद्धा जैसी वाइब
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री इस ट्रेलर की खासियत है। दोनों की ट्यूनिंग दर्शकों को ‘स्त्री’ जैसी वाइब देती है, जहां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने कमाल किया था। रोमांटिक टच के साथ हॉरर और कॉमेडी को जोड़ना फिल्म को और दिलचस्प बनाता है।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री इस ट्रेलर की खासियत है। दोनों की ट्यूनिंग दर्शकों को ‘स्त्री’ जैसी वाइब देती है, जहां राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने कमाल किया था। रोमांटिक टच के साथ हॉरर और कॉमेडी को जोड़ना फिल्म को और दिलचस्प बनाता है।
थामा
- फोटो : Youtube Maddock Films
हॉरर और रोमांस का अनोखा मेल
ट्रेलर में पहली बार साफ दिखता है कि कहानी सिर्फ डर और हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है। इसमें रोमांस की परत भी जोड़ी गई है। आयुष्मान और रश्मिका के बीच रोमांटिक सीक्वेंस दर्शकों को एक अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह नया मिश्रण फिल्म को यूनिवर्स की पिछली फिल्मों से अलग करता है।
यह खबर भी पढ़ें: MHCU: थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मैडॉक ने दिया सरप्राइज, जारी किया हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो

बेहतर वीएफएक्स और विजुअल्स
ट्रेलर का एक बड़ा सरप्राइज है इसके विजुअल्स। इस बार वीएफएक्स को और निखारा गया है। ‘भेड़िया’ के मुकाबले यह कहीं ज्यादा स्मूद और अपडेटेड लगते हैं। डरावने दृश्यों में इस्तेमाल किया गया टेक्निकल काम फैंस को रोमांचित करता है और उन्हें सिनेमाघरों में जाने के लिए मजबूर कर सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Thamma Trailer: ‘थामा’ में हॉरर-कॉमेडी के साथ रोमांस का तड़का, ‘बेताल’ नवाज से भिड़ेंगे ‘वैम्पायर’ आयुष्मान

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की धमाकेदार एंट्री
सबसे ज्यादा चर्चा नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एंट्री ने बटोरी है। उन्होंने इस बार कॉमिक अंदाज में खलनायक का किरदार निभाया है। ट्रेलर में उनकी टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को चौंका दिया। यह नया रंग दर्शाता है कि यूनिवर्स अब और भी मजबूत और व्यापक होने जा रहा है।