Thamma Trailer: ‘थामा’ में हॉरर-कॉमेडी के साथ रोमांस का तड़का, ‘बेताल’ नवाज से भिड़ेंगे ‘वैम्पायर’ आयुष्मान
Thamaa Trailer Release: हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यहां देखिए क्या है ट्रेलर में खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यूनिवर्स की 'स्त्री' यानी खुद श्रद्धा कपूर मौजूद थीं। इसके अलावा फिल्म 'थामा' के प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर और खुद आयुष्मान खुराना ने भी इवेंट की रौनक बढ़ाई। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखा?
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर में सबसे पहले रश्मिका मंदाना की आवाज सुनाई देती है जो कहती हैं कि तुम बेताल हो तुम्हे पृथ्वी और इंसानों की रक्षा के लिए बनाया गया है। इसके बाद एंट्री होती है नवाजुद्दीन सिद्दिकी की, जो कहते हैं आज से हम इंसानों का खून पिएंगे, नए-नए बेताल पैदा करेंगे और बन जाएंगे थामा। फिर आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ स्क्रीन पर सामने आते हैं। उनके और रश्मिका के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है लेकिन इसी के बाद उन्हें पता चलता है कि उनके शरीर में कुछ बदलाव हो रहे हैं। उनके दांत लंबे-लंबे और नुकीले हो जाते हैं। इसी के बाद फिल्म का मेन प्लॉट शुरू होता है।
यह खबर भी पढ़ें: Thamma Trailer Reaction: ‘लप्पू सा आलोक..’, यूजर्स को भाया थामा का ट्रेलर; भेड़िया का नया लुक देख हुए उत्साहित
ट्रेलर में दिखी इंटेंस लवस्टोरी
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिनेश विजन की ओर से बताया गया कि यह फिल्म इन यूनिवर्स की पहली लवस्टोरी फिल्म है। इसमें एक प्रेमकहानी दिखाई गई है जो बाकी की फिल्मों में नहीं दिखी। फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान और रश्मिका के बीच की कहानी को थामा बनने से जोड़कर दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: MHCU: थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मैडॉक ने दिया सरप्राइज, जारी किया हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो
स्त्री-मुंज्या के बाद आई ‘थामा’
‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब ‘थामा’ इस यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी है, जो खूनी प्रेम कहानी है। इसमें वैम्पायर्स की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ इस साल दीवाली पर 21 अक्तूबर को रिलीज होनी है। फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।