फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event

MHCU: थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मैडॉक ने दिया सरप्राइज, जारी किया हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो

Fri, 26 Sep 2025 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

Thama Trailer Launch: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज 'थामा' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ उन्होंने मंच साझा किया और मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स का लोगो जारी किया।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event
थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर, दिनेश विजन व अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 'थामा' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आज इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ। दिनेश विजन के मैडॉक यूनिवर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के इवेंट में श्रद्धा कपूर भी पहुंचीं। दरअसल, श्रद्धा की लोकप्रिय 'स्त्री' फ्रेंचाईजी भी मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स का ही हिस्सा है। इसी अवसर पर फैंस को सरप्राइज देते हुए दिनेश विजन और श्रद्धा ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो जारी किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event
थामा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : वीडियो ग्रैब

हॉरर यूनिवर्स की क्रिएशन के बारे में बोले दिनेश विजन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिनेश विजन ने हॉरर यूनिवर्स के क्रिएशन के बारे में बताइए। उन्होंने कहा, 'हमने 2018 में 'स्त्री' के साथ एक बीज बोया था। हमने सोचा कि हम इस यूनिवर्स को एक पहचान देंगे। इसमें मुंजा, भेड़िया, सरकटा सब थे। इस यूनिवर्स की शुरुआत 'स्त्री' से होती है। ऐसे में इस फिल्म के ट्रेलर पर 'स्त्री' से बेहतर कौन हो सकता है। श्रद्धा चटख लाल रंग की साड़ी में इवेंट में पहुंचीं। 

Thamma Trailer: ‘थामा’ में हॉरर-कॉमेडी के साथ रोमांस का तड़का, ‘बेताल’ नवाज से भिड़ेंगे ‘वैम्पायर’ आयुष्मान

Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event
थामा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : वीडियो ग्रैब

श्रद्धा बोलीं- 'बाहर की यूनिवर्स को भूल जाओ'
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर ने कहा, 'साल 2018 में इस यूनिवर्स में जब मेरी एंट्री हुई तो सोचा ही नहीं था कि 'स्त्री' जैसी फिल्म इतनी पॉपुलर होगी और इतना प्यार मिलेगा उसे। जब मुझे दिनेश सर (दिनेश विजन) और अमर सर (अमर कौशिक) ने यह फिल्म ऑफर की तो मैं बहुत उत्साहित थी। आपने इतना प्यार दिया कि दिनेश सर ने अपना विजन बड़ा कर दिया। फिर हमें भेड़िया दी, मुंजा दी और अब आने वाले हैं थामा। अब हमें बहुत मजा आने वाला है। मेरे लिए यह बहुत ही स्पेशल चीज है'। श्रद्धा ने आगे कहा, 'दर्शक हमें यह प्यार दे रहा है कि जो शानदार है। बाहर की यूनिवर्स को भूल जाओ। हमारा देसी हॉरर यूनिवर्स है। हम अपना भारतीय यूनिवर्स बना रहे हैं'।  

Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event
आयुष्मान, श्रद्धा कपूर और रश्मिका - फोटो : वीडियो ग्रैब

आयुष्मान ने किया यह दावा
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'थामा' के लीड हीरो आयुष्मान खुराना पहुंचे। उन्होंने कविताई अंदाज में अपना परिचय दिया। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने दावा किया कि मैडॉक का हॉरर यूनिवर्स नॉर्थ या साउथ ही नहीं, पूरे भारत में सबसे बड़ा यूनिवर्स है। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। हालांकि, इवेंट में रश्मिका मंदाना नहीं पहुंच पाईं और इसके लिए उन्होंने दर्शकों से वीडियो के जरिए माफी मांगी। आयुष्मान खुराना ने कहा कि 'दिवाली पर पहली बार मेरी कोई फिल्म रिलीज हो रही है। बहुत खुश हूं'। 

Shraddha Kapoor Launches Maddock Horror Comedy Universe logo at Thamma trailer launch event
थामा ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : वीडियो ग्रैब

'स्त्री' पर बनेगी एनिमेशन फिल्म 
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिनेश विजन ने एक और एलान किया। फिल्म 'स्त्री' एनिमेशन फॉर्मेट में रिलीज होगी। यह बात खुद श्रद्धा कपूर ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कही। उन्होंने कहा कि इसे लेकर वे बहुत उत्साहित हैं।

क्या 'थामा' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर?
क्या 'थामा' में नजर आएंगी श्रद्धा? इस पर श्रद्धा ने कहा कि इसे सस्पेंस ही रहने दीजिए। श्रद्धा से जब पूछा गया कि आप एक यूनिवर्स की सबसे पसंदीदा स्त्री बन चुकी हैं। आपकी पसंदीदा स्त्री कौन है? इस पर श्रद्धा ने कहा, 'मेरी मम्मी। हम सबकी लाइफ में सबसे इम्पोर्टेंट तो मम्मी ही होती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed