फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thamma Trailer Reaction Ayushmann Khurrana rashmika mandana nawazuddin

Thamma Trailer Reaction: ‘लप्पू सा आलोक..’, यूजर्स को भाया थामा का ट्रेलर; भेड़िया का नया लुक देख हुए उत्साहित

Fri, 26 Sep 2025 07:37 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 26 Sep 2025 07:37 PM IST
सार

Thamma Trailer: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखते ही फैंस ने इस पर अपनी अपनी राय देना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Thamma Trailer Reaction Ayushmann Khurrana rashmika mandana nawazuddin
थामा - फोटो : Youtube Maddock Films

विस्तार

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दिकी जैसे दिग्गज सितारे देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आते ही फैंस की इस पर प्रतिक्रियाएं अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोगों ने क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन


थामा के ट्रेलर को देख एक्साइटेड हुए फैंस 
सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्म का ट्रेलर आया, वैसे ही फैंस के रिएक्शन्स भी खूब देखने को मिले। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद कई लोगों ने इसे अब तक की यूनिवर्स की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया। वहीं कई लोगों ने इसे कांतारा से भी बेहतर बता दिया। 
विज्ञापन

 

 
 
 

एक यूजर ने लिखा 'फिल्म देखने में काफी ब्लॉक बस्टर लग रही है। मैं तो देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं और आप'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा-  'क्रेजी। फिल्म तो फायर लग रही है।' कई लोगों ने फिल्म में नोरा फतेही के डांस नबंर के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की वहीं कई लोग वरुण धवन के कैमियो को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। 





Thamma Trailer Reaction Ayushmann Khurrana rashmika mandana nawazuddin
थामा - फोटो : Credit : Youtube Maddock Films
फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखा?
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर में सबसे पहले रश्मिका मंदाना की आवाज सुनाई देती है जो कहती हैं कि तुम बेताल हो तुम्हे पृथ्वी और इंसानों की रक्षा के लिए बनाया गया है। इसके बाद एंट्री होती है नवाजुद्दीन सिद्दिकी की, जो कहते हैं आज से हम इंसानों का खून पिएंगे, नए-नए बेताल पैदा करेंगे और बन जाएंगे थामा। फिर आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ स्क्रीन पर सामने आते हैं। उनके और रश्मिका के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है लेकिन इसी के बाद उन्हें पता चलता है कि उनके शरीर में कुछ बदलाव हो रहे हैं। उनके दांत लंबे-लंबे और नुकीले हो जाते हैं। इसी के बाद फिल्म का मेन प्लॉट शुरू होता है।

आदित्य सरपोतदार ने किया निर्देशन
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ इस साल दीवाली पर 21 अक्तूबर को रिलीज होनी है। फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed