मिर्जापुर- द मूवी: कौन से अभिनेता भरेंगे पुरानी तस्वीर में नए रंग? फिल्म ‘मिर्जापुर’ में होगा सितारों का भौकाल
New Characters In Mirzapur Movie: जहां 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल मुख्य किरदारों में थे। वहीं 'मिर्जापुर' फिल्म में कई स्टार एक्टर्स की एंट्री होने वाली है। जानें कौन हैं ये महारथी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर की गद्दी के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी के कारवां में अब कई नए मुसाफिर भी जुड़ गए हैं। जानें कौन हैं वो किरदार जो इस फिल्म के रोमांच को दोगुना करने जा रहा हैं।
रवि किशन
इन दिनों अभिनेता और सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चहरा बन चुके हैं। फिल्म मिर्जापुर में एक्टर बब्बन बबुआ का किरदार निभाएंगे। यह मिर्जापुर प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव होगा। वहीं क्या इस किरदार से रवि किशन अपनी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा पाएंगे? यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
जितेंद्र कुमार
मिर्जापुर सीरीज के पहले सीजन में बबलू पंडित का किरदार दर्शकों के लिए काफी खास रहा। इस किरदार को अब तक विक्रांत मैसी ने निभाया था। मगर फिल्म में एक्टर जीतेंद्र कुमार, इस किरदार को निभाएंगे। जीतेंद्र इससे पहले वेब सीरीज 'पंचायत' में सचिव जी के किरदार में नजर आ चुके हैं।
सोनल चौहान
2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जन्नत' में एक्ट्रेस सोनल चौहान को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। मगर इस फिल्म के कई साल बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। 'मिर्जापुर' में उन्होंने मुमताज बीबी का रोल निभाया है।
मोहित मलिक
टेलीविजन का चर्चित चेहरा मोहित मलिक भी इस बार फिल्म मिर्जापुर का हिस्सा होगें। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'डोली अरमानों की' सीरियल से मोहित घर-घर में मशहूर हुए थे। मगर अब वह जल्द बड़ी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। वह फिल्म में बिरजू लौहार का किरदार का निभाएंगे।
सुशांत सिंह
अभिनेता सुशांत सिंह को बॉलीवुड में उनके दमादार किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने क्राइम बेस्ड कई सीरियल्स और फिल्म में पहले भी काम किया है। फिल्म मिर्जापुर में वह भैरव सिंह नाम के किरदार में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी?
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।