फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोक: कौन हैं टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जिनकी हार्ट अटैक से हुई मौत? बालिका वधू से घर-घर हुए थे फेमस

Thu, 02 Sep 2021 12:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Sep 2021 12:12 PM IST
सार

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी।

विज्ञापन
TV and film actor Sidharth Shukla dead
sidharth shukla - फोटो : social media

लोकप्रिय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्होंने मुंबई के कूपर अस्पताल में आखिरी सांस ली। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी शो "बालिका वधू" में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्ध मिली थी। कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उनके साथ रहने वाले लोगों के बयान लिये जाएंगे।





मुंबई पुलिस की टीम कपूर अस्पताल पहुंच चुकी है। दिवंगत सिद्धार्थ की बहन और जीजा भी अस्पताल पहुंचे हैं।  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ शुल्का की मौत को दिल तोड़ने वाली खबर बताया है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोपहर 12:30  बजे सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम होगा।

बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ शुक्ला
गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़कर गये हैं। उनके निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 'पीटीआई' के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें टेलीविजन शो "बाबुल का आंगन छूटे ना" में मुख्य भूमिका मिली थी। "बालिका वधू" ने उन्हें घर-घर प्रसिद्ध कर दिया था। 

 

TV and film actor Sidharth Shukla dead
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2005 में  ग्लैडरैग्स मैनहंट ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार से नवाजा था। टीवी शो बालिका वधू के लोकप्रिय फेस होने के लिए उन्हें साल 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। सिद्धार्थ को आईटीए ने वर्ष 2013 में टीवी शो बालिका वधू के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया था। उन्हें साल 2015 में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार दिया गया था।

 

TV and film actor Sidharth Shukla dead
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla

उनका जन्म  12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 2 मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV and film actor Sidharth Shukla dead
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो के अलावा उनकी कमाई का मुख्य सोर्स विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट थे। कुछ रिपोर्टों का कहना है कि वह एक बॉलीवुड फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेते थे। बताया जाता है कि सिद्धार्थ टीवी शो के प्रति एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये चार्ज करते थे। 

विज्ञापन
TV and film actor Sidharth Shukla dead
शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

उनके बारे में कहा जाता है कि उनको लग्जरी लाइफ जीने का शौक था। सिद्धार्थ  की मौत पर फिल्म और टीवी जगत ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अभिनेता मनोज वाजपेयी से लेकर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर तक कई अभिनेताओं ने उनके मौत पर दुख जताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed