Tunisha Suicide: तुनिशा के को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के को स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
अलीबाबा सीरियल की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते शनिवार की शाम टीवी शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड की खबर से लोग सन्न रह गए हैं, वहीं अब इस मामले में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होने शुरू हो गए हैं। अभिनेत्री की मौत के बाद जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अपने को स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में ये कदम उठाया था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अभिनेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभिनेता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
TV actress Tunisha Sharma death case | Waliv police arrested actress Tunisha Sharma's co-star Sheezan Khan by registering a case of abetment to suicide. Police registered a case under section 306 of IPC. He will be presented in court tomorrow: Waliv Police
— ANI (@ANI) December 24, 2022
इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि कथित तौर पर तुनिशा शर्मा ने फांसी लगा ली थी। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जबकि आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कहा है कि वह अभिनेत्री की मौत की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से करेगी।
Tunisha Sharma Death: कौन हैं शीजान खान? जिन पर तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए गंभीर आरोप
तुनिशा शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' 'शेर ए पंजाब', 'महाराजा रणजीत सिंह' जैसे सीरियल में काम किया और मौजूदा समय में उन्हें अलीबाबा के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री 'फितूर', 'बार बार देखो', 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह', और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।