Tunisha Sharma Case: शीजान खान की बहन की तबीयत अचानक बिगड़ी, एक्टर की मां ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते साल दिसंबर में टीवी शो अली बाबा के सेट पर अत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विस्तार
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। अभिनेता ने वकील के माध्यम से कई बार जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, लेकिन अब तक अदालत ने उन्हेंं राहत नहीं दी है। इस बीच शीजान खान की बहन फलक नाज की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनका स्वास्थ्य इतना ज्यादा खराब हो गया कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
फलक की तबीयत खराब होने के बाद शीजान खान की मां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा, ''मुझे बस ये समझ नहीं आ रहा है कि हमारी फैमिली को किस बात की सजा मिल रही है और क्यों?? शीजान मेरा बेटा पिछले एक महीने से बिना किसी सबूत के कैदियों की तरह जेल में सजा काट रहा है। मेरी बच्ची फलक हॉस्पिटल में एडमिट है. शीजान का छोटा भाई जो ऑटिस्टिक बच्चा है वो बीमार है। क्या एक मां को किसी दूसरे के बच्चे को मां जैसा प्यार करना गुनाह है?? ये गैरकानूनी है।'
Filmy Wrap: फेक न्यूज पर दलेर मेहंदी ट्रोल और अभय से माफी मांगने को अनुराग तैयार, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें
उन्होंने आगे लिखा, 'क्या फलक को तुनिशा को छोटी बहन की तरह प्यार गुनाह था या गैरकानूनी था?? या फिर शीजान और तुनिशा को अपने रिलेशनशिप को स्पेस देना या ब्रेकअप करना गुनाह था. या वो भी गैरकानूनी था?? क्या हमें उस बच्ची को प्यार करने का हक नहीं था??? हमारा गुनाह क्या है?' बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते साल दिसंबर में टीवी शो अली बाबा के सेट पर अत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी मां ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था।
Hansal Mehta: 'तुम एक बेशर्म आदमी हो...' हंसल मेहता की फिल्म 'फराज' पर भड़के यूजर्स, डायरेक्टर ने दिया यह जवाब