फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP Week 34 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

TRP Week 34: अनुपमा और तुलसी में जबरदस्त टक्कर, जानिए 34वें हफ्ते की टीआरपी में किसने मारी बाजी?

Thu, 04 Sep 2025 01:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:55 PM IST
सार

टीवी की दुनिया में कौन सा सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ, इसका पता टीआरपी लिस्ट से चलता है। हाल ही में 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इस बार सीरियल ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। 

विज्ञापन
TRP Week 34 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ और स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में से कौन पहले स्थान पर अपने लिए जगह बना पाया? और टॉप 5 में किन सीरियल्स ने जगह बनाई जानिए?

विज्ञापन

इस हफ्ते ‘अनुपमा’ ने मारी बाजी 
34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ टॉप पर रहा। पिछले दो हफ्ते से यह टॉप पर बना हुआ है। इस हफ्ते सीरियल को 2.4 की टीआरपी मिली है। सीरियल में लीड कैरेक्टर अनुपमा की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, जिसके कारण शो को दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly Vs Smriti Irani: ‘अनुपमा’ या ‘क्योंकि...2’ की तुलसी कौन हैं ज्यादा अमीर? जानें 
विज्ञापन
विज्ञापन

TRP Week 34 Anupamaa Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल 
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ है। यह शो पिछले हफ्ते पिछड़ गया था। लेकिन इस हफ्ते इसने अपनी टीआरपी बेहतर की है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 34वें हफ्ते में 2.0  की टीआरपी मिली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बीच रुपाली गांगुली को ये शिकायत, स्मृति ईरानी को लेकर कही बड़ी बात 

टॉप 5 में इन्हें मिली जगह 
34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है, इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। देखा जाए तो यह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी के ही करीबी है। वहीं चौथे नंबर पर कॉमिक सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का है, इसे 1.9 की टीआरपी मिली है। इन दिनों इस सीरियल में एक नए परिवार की एंट्री हुई, इससे शो में एक नयापन शामिल हुआ है। 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल है। इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed