फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rupali Ganguly vs Smriti Irani Net Worth Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Actresses Details in Hind

Rupali Ganguly Vs Smriti Irani: ‘अनुपमा’ या ‘क्योंकि...2’ की तुलसी कौन हैं ज्यादा अमीर? जानें

Wed, 30 Jul 2025 05:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 30 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Actress: 29 जुलाई से स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से तुलसी के किरदार में फिर से टीवी पर वापसी कर चुकी हैं। चर्चा चल रही हैं कि अब स्मृति ईरानी और 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली की पॉपुलैरिटी को लेकर टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं दोनों एक्ट्रेस की नेटवर्थ।

विज्ञापन
Rupali Ganguly vs Smriti Irani Net Worth Anupama vs Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Actresses Details in Hind
रुपाली गांगुली और स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ वर्षों से रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ के किरदार से टीवी की दुनिया में छाई हुई हैं। लेकिन अब स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के किरदार में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से वापस आ चुकी हैं। इस पर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि अब दोनों के शो की टीआरपी को लेकर जबरदस्त टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं दोनों एक्ट्रेस की कमाई के बारे में और जानेंगे कि स्मृति और रुपाली में कौन सबसे ज्यादा अमीर है। 

विज्ञापन

एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करती हैं स्मृति-रुपाली?
दोनों अभिनेत्रियों की कमाई को जानना है तो सबसे पहले हम ये जानते हैं ये एक एपिसोड का कितना पैसा लेती हैं। इस कड़ी में डीएनए की रिपोर्ट से हमने जाना कि स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये फीस के तौर पर ले रही हैं। वहीं रुपाली गांगुली 'अनुपमा' शो के एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इस तुलना में पता चला कि तुलसी, अनुपमा से कहीं आगे नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 'क्योंकि..' में कैसे कास्ट हुई थीं स्मृति ईरानी, खुद एकता कपूर ने खोला राज

विज्ञापन
विज्ञापन


कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं स्मृति ईरानी? 
आपको बताते चलें कि स्मृति ईरानी एक्ट्रेस होने के अलावा पॉलिटिशियन भी हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पेश किए गए संपत्ति रिपोर्ट के अनुसार 2019 में स्मृति ईरानी के पास 11 करोड़ रुपये थे, जो 2024 में बढ़कर 17 करोड़ रुपये हो गए थे। 

 

रुपाली गांगुली की नेटवर्थ
'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली की कुल संपत्ति की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की कुल नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा वॉयस ओवर और अन्य बिजनेस भी पैसा कमाती हैं। इसे जानने के बाद ये कहा जा सकता है कि टीवी की 'अनुपमा', 'क्योंकि सास भी कभी थी 2' की तुलसी विरानी से अमीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed