Rupali Ganguly: नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बीच रुपाली गांगुली को ये शिकायत, स्मृति ईरानी को लेकर कही बड़ी बात
नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा के बीच अनुपमा सीरियल की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को एक बड़ी शिकायत है। वह सरकार से एक खास बात काे लेकर रिक्वेस्ट कर रही हैं। साथ ही स्मृति ईरानी को लेकर भी उन्होंने एक बड़ी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे एक्टर्स को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर अपनी राय साझा की है। साथ ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से टीवी पर वापस लौटीं स्मृति ईरानी को लेकर भी मन की बातें रुपाली गांगुली ने एक हालिया इंटरव्यू में साझा की हैं।
रुपाली बोलीं- ‘टीवी वालों के लिए कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं है’
एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज को दिए हालिया इंटरव्यू में रुपाली गांगुली ने टीवी एक्टर्स के लिए भी नेशनल अवॉर्ड की मांग की है। वह कहती हैं, ‘सबके लिए नेशलन अवॉर्ड हैं। फिल्म वालों के लिए हैं, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हैं। लेकिन टीवी वालों के लिए कोई नेशनल अवॉर्ड नहीं है। जबकि हमने तो कोविड के समय में भी काम किया। कोई स्टार अगर लगातार काम करता है तो यह खबर बन जाती है। मगर हम टीवी वालों ने कोविड में भी काम किया था, ये खबर नहीं बनीं। मैं सरकार से रिक्वेस्ट करती हूं, हमारे काम को भी प्रोत्साहन दिया जाए, हम भी बहुत मेहनत करते हैं।’
विज्ञापन विज्ञापन
स्मृति ईरानी के टीवी कमबैक पर जाहिर की खुशी
आगे अपने इंटरव्यू में रुपाली गांगुली कहती हैं, ‘सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए स्मृति ईरानी जी की वापसी टीवी पर हुई। उनका शो हमारे ही चैनल पर है। अब स्मृति जी टीवी पर वापस आईं तो लोगों का ध्यान टीवी एक्टर्स, टीवी पर काम करने वालों पर जाएगा।’
टीआरपी चार्ट में टाॅप पर रुपाली का सीरियल ‘अनुपमा’
बताते चलें कि रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर काफी पॉपुलर है। यह सीरियल टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप 5 में शामिल रहता है। 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी ‘अनुपमा’ सीरियल टॉप पर रहा है। यह सीरियल एक सामान्य महिला अनुपमा के सपनों की कहानी कहता है।